फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#FanneyKhanTeaser अनिल कपूर ने 'फन्ने खां' से की दमदार वापसी, टीजर में दिखा ऐश्वर्या का दिलकश अंदाज

Tue, 26 Jun 2018 03:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
fanney khan
विज्ञापन
अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव की फिल्म 'फन्ने खां' का टीजर जारी हो गया है। टीजर की शुरुआत में राजकुमार राव फन्ने खां का मतलब बता रहे हैं। टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अनिल कपूर इस फिल्म से दमदार वापसी करने जा रहे हैं। टीजर में अनिल कपूर ट्रम्पेट बजाते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था। पोस्टर में अनिल कपूर हाथों में टिफिन, ट्रम्पेट और कंधे पर बैग लटकाए नजर आ रहे थे। फिल्म 'फन्ने खां' 3 अगस्त को रिलीज होगी।

बता दें कि 'फन्ने खां' एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है जिसका निर्माण राकेश ओम प्रकाश मेहरा कर रहे हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें वह अपनी बेटी को कंप्टीशन में जिताने के लिए फेमस गायकों की किडनैपिंग करने लगता है।
विज्ञापन


यह डच फिल्म 'एव्रीबडीज फेमस' की रीमेक है। फिल्म अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित होगी। वहीं बात करें ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर की तो यह दोनों स्टार बड़े पर्दे पर लगभग दो दशक बाद साथ दिखेंगे। इससे पहले वह साल 2000 में 'हमारा दिल आपके पास है' और 1999 की हिट फिल्म 'ताल' में साथ नजर आ चुके हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें