फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aishwarya Rai: आशुतोष गोवारिकर के बेटे के रिसेप्शन में पहुंचे ऐश्वर्या-अभिषेक, देखिए कपल गोल्स वाली तस्वीरें

Tue, 04 Mar 2025 06:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के बेटे कोणार्क गोवारिकर का वेडिंग रिसेप्शन इवेंट मुंबई में हुआ। इस खुशी के मौके पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी पहुंचे। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें काफी वायरल हैं, जिन्हें देखकर फैंस उनके कपल गोल्स के कायल हो गए हैं।

विज्ञापन
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय - फोटो : इंस्टाग्राम-@bachchan, @aishwaryaraibachchan_arb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन साथ में आशुतोष गोवारिकर के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए। इस इवेंट पर दोनों एक ही रंग की ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आए। यह देखकर इनके फैंस काफी खुश हैं। ऐश्वर्या और अभिषेक की इन तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। 

विज्ञापन


व्हाइट-गोल्डन पैटर्न की ड्रेस में दिखा बॉलीवुड कपल 
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने आशुतोष गोवारिकर के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में व्हाइट, गोल्डन पैटर्न वाली ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी थी। अभिषेक ने शेरवानी और ऐश्वार्य ने सूट-सलवार पहना था। दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रहे थे। इस इवेंट पर वह एक आध्यात्मिक गुर से बातचीत करते हुए भी दिखे। दोनों के चेहरे पर अलग ही चमक नजर आ रही थी।

ये खबर भी पढ़ें: Be Happy Trailer: डांस के दीवानों के लिए इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज, बेटी के सपने को सच करते दिखे अभिषेक बच्चन

साथ देखकर फैंस को मिली खुशी 
ऐश्वर्या और अभिषेक की ये तस्वीरें देखकर फैंस काफी खुश नजर आए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये कपल हमेशा साथ रहने के लिए बना है। वहीं कुछ यूजर्स ऐश्वर्या की ब्यूटी, चार्म के कायल हो गए। ऐश्वर्या, आशुतोष की बेटे के रिसेप्शन में इसलिए पहुंची क्योंकि वह निर्देशक को काफी करीब से जानती हैं। दोनों ने साथ में फिल्म ‘जोधा अकबर’ में काम किया था। 

अभिषेक-ऐश्वर्या के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स 
विज्ञापन

जल्द ही अभिषेक फिल्म ‘बी हैप्पी’ में नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। फिल्म में वह एक बेटी के पिता बने हैं। इस फिल्म को कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म ‘बी हैप्पी’ में नोरा फतेही भी हैं। ऐश्वर्या राय का जहां तक सवाल है तो वह अपनी फैमिली लाइफ में काफी व्यस्त हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें