अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय सबसे महंगे कॅपल बन गए हैं। उन्होंने शाहरुख और गौरी को पीछे छोड़ दिया है।
जी हां, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन विज्ञापनों में काम करने वाली सबसे महंगी जोड़ी बन गई है। साथ में काम करने के लिए उन्हें सबसे महंगे करार मिल रहे हैं।
हाल ही में दोनों एक प्रेशर कुकर के ब्रैंड के साथ जुड़े। खबर है कि इस विज्ञापन में दोनों को साथ लाने के लिए कंपनी ने 30 करोड़ रुपये खर्च किए।
साथ में काम करने वाली जोड़ी में इस समय शाहरुख- गौरी, सैफ-करीना और अक्षय-टिंवकल खन्ना भी शामिल है।