अभिषेक बच्चन नहीं चाहतें कि ऐश्वर्या राय अपने राज उनके सामने खोलें। विवाद कौन चाहता है?
यह मामला एक रियलिटी शो से जुडा हुआ है। अभिषेक बच्चन ने स्पष्ट कर दिया है कि वे कॉफी विथ करण में जरूर भाग लेंगे, लेकिन उनके साथ ऐश्वर्य राय बच्चन नहीं होंगी।
इस शो में वे अपनी फिल्म हैप्पी न्यू इयर की निर्देशक फराह खान के साथ भागीदारी करेंगे। असल में ऐश नहीं चाहती हैं कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होकर उलझे हुए सवालों का जवाब दें और कोई नई कंट्रोवर्सी खड़ी हो जाए।
पिछले सीजन में जरूर वे अभिषेक के साथ इस शो में मौजूद थीं, लेकिन अब की उन्होंने इनकार कर दिया हैं। हालांकि कॉफी विथ करण से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि अभिषेक को ऐश के साथ आमंत्रित ही नहीं किया गया था, तो उनके आने का सवाल ही नहीं उठता।
करण खुद नहीं चाहते हैं कि पिछले सीजन वाली जोडिय़ां दोहराई जाएं। हालांकि ऐसा करने से उनके चैनल की टीआरपी जरूर बढ़ेगी।