फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश को बर्थडे गिफ्ट पर फ्रेंच का खास सम्मान

Thu, 01 Nov 2012 06:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐश्वर्य राय न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का एक लोकप्रिय चेहरा हैं और उनके खाते में अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई उपलब्धियां दर्ज है। अब उनके जन्मदिन पर उनकी ख्याति में एक और खास उपाधि जुड़ने जा रही है। 1 नवंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर उन्हें फ्रांस सरकार की तरफ से एक खास सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐश्वर्या को फ्रेंच अवार्ड ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ आर्ट्स और लेटर्स नाम वाले पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। ऐश्वर्य खुद इस पुरस्कार को लेने फ्रांस जा रही हैं। गौरतलब है कि ऐश्वर्य को यह सम्मान देने की घोषणा बहुत पहले की गयी थी। लेकिन अपनी प्रेगनेंसी की वजह से वे यह सम्मान ग्रहण करने नहीं जा पायी थीं। लेकिन अब ऐश्वर्य इस सम्मान को ग्रहण करने जा रही हैं। ऐश्वर्य के लिए इससे बेहतरीन बर्थ डे गिफ्ट और क्या हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें