सोनू सूद पर एआईसीडब्लूए ने क्या कहा?
आगे अपने बयान में ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने सोनू सूद के बारे में कहा, ‘एआईसीडब्लूए सोनू सूद जी का भी हार्दिक आभार व्यक्त करता है जिन्होंने शरद कपूर जी से संपर्क किया। खबरों के अनुसार, सोनू सूद जी ने उनसे मुलाकात कर एक ऐसे प्रोजेक्ट पर चर्चा की है जिससे शरद कपूर जी काम पर वापस लौट सकें और उनके लिए चिकित्सा सहायता की व्यवस्था भी की है। सम्मान के साथ काम करना ही शरद कपूर जी की इच्छा थी।’
शरद कपूर के फिल्मी सफर की चर्चा
एआईसीडब्लूए ने शरद कपूर के फिल्मी सफर को भी याद किया। उन्होंने लिखा, ‘एक समय था जब उनकी बहुत मांग थी। आज उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के समर्थन की जरूरत है, और सलमान खान जी और सोनू सूद जी ने यह साबित कर दिया है कि सच्चे सितारे मुश्किल समय में अपने लोगों के साथ खड़े रहते हैं। ऐसे समय में उनकी मदद करना दान नहीं है। यह मानवता है, और यह हमारा कर्तव्य है। शरद कपूर जी, आप अकेले नहीं हैं। पूरा उद्योग आपके साथ है।' भारतीय सिनेमा में हर कोई एक परिवार का हिस्सा है। हमें अच्छे और बुरे समय में एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। अगर हम अपनों का साथ नहीं देंगे, तो कौन देगा?’
सोनू सूद शरद कपूर से मिले
वीडियो के सामने आने के बाद सोनू सूद रविवार को शरद से मिलने पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनू ने शरद कपूर को मेडिकल सहायता देने का वादा किया है। इस मुलाकात में उन्होंने अपने एक आगामी बॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारे में भी शरद से बात की। उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही सोनू की किसी फिल्म में शरद कपूर अभिनय करते नजर आएं।