एआईबी रोस्ट के खिलाफ राजनीति दलों का गुस्सा थमा नहीं है। विवादित कार्यक्रम का वीडियो यूट्यूब से हटा लिया गया है, हालांकि अब उसके कलाकारों को निशाना बनाया जा रहा है।
एआईबी की संस्थापक सदस्य अदिति मित्तल का एक शो बुधवार को रद्द कर दिया गया। शो साउथ मुंबई के एक रेस्त्रां में होने वाला था। एक राजनीतिक दल की धमकियां के कारण शो को रदद् कर दिया गया।
रेस्त्रां के मैनेजमेंट ने उस राजनीतिक समूह का नाम बताने से इनकार कर दिया है, जबकि पुलिस का कहना है कि धमकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दी थीं।
रेस्त्रां के मैनेजमेंट को मिली धमकी
उल्लेखनीय है कि एआईबी ने का एक कार्यक्रम, जिसे 'एआईबी रोस्ट' का नाम दिया गया था, यूट्यूब पर रिलीज किया गया।
कार्यक्रम में काफी फूहड़ था, जिसके बाद कई संगठनों ने एआईबी और इसमें काम करने वाले कलाकारों रणबीर सिंह, अर्जुन कपूर और करण जौहर का विरोध शुरू कर दिया।
महाराष्ट्र सरकार ने भी इसकी जांच के आदेश दे दिए। एआईबी ने विरोध के बाद वीडियो यू-ट्यूब से हटा लिया था।