फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेश भट्ट बोले सोनाक्षी पर क्यों दर्ज नहीं हुई FIR

विज्ञापन
विज्ञापन
एआईबी नॉकआउट मामले में दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और करण जौहर सहित 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद जाने माने निर्देशक और आलिया के पिता महेश भट्ट ने कहा है कि 'मेरी बेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है लेकिन बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी पर नहीं।'
विज्ञापन


'एआईबी' शो को लेकर चल रहे विवाद में तब एक नया मोड़ आ गया जब इस शो को लेकर मुंबई कोर्ट ने 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया। वहीं इस शो के दर्शकों में शामिल सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट करके कहा है कि 'मैंने कभी नहीं सुना कि 'हंसने पर किसी को जेल हुई है।' सोनाक्षी ने एआईबी के पक्ष में कई ट्वीट किए हैं।

बॉलीवुड में एआईबी को लेकर अलग-अलग मत

निर्देशक महेश भट्ट ने सोनाक्षी सिन्हा के किए ‌ट्वीट के बाद अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके उनकी सराहना की है। वहीं दूसरे ट्वीट में भट्ट ने कहा है कि एआईबी शो में 3998 लोग और थे जिन्हें कुछ नहीं किया गया।

हालांकि एआईबी शो की फूहड़ता को लेकर बॉलीवुड के कई स्टार विरोध भी दर्ज करा चुके हैं वहीं कई अभिनेत्रियां और निर्देशक इस के पक्ष में भी बोलते नजर आए हैं।
विज्ञापन

14 लोगों पर एफआईआर

कोर्ट ने गुरुवार को आलिया भट्ट, करण जौहर और दीपिका पादुकोण सहित कुल 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया था। कोर्ट ने यह आदेश एक्टिविस्ट और वरिष्ठ वकील आभा सिंह की ओर से दायर याचिका की सुनवाई पर दिया।

गौरतलब है कि 'एआईबी' रोस्ट में करण जौहर, दीपिका पादुकोण सहित एआईबी के सदस्यों ने कार्यक्रम में कॉमेडी शो के नाम पर एक दूसरे पर अश्लील और भद्दी टिप्पणियां की थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें