एआईबी ने फिल्म 'उड़ता पंजाब' का चुटकी ली
यूट्यूब पर कॉमेडी चैनल एआईबी ने फिल्म 'उड़ता पंजाब' का चुटकी लेता नया पोस्टर जारी किया है, जिसका नाम 'उड़ता बीप' और रिलीज की तारीख की जगह 'शुभ मुहूर्त' लिखा है। फिल्म उड़ता पंजाब रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई है।
इंटरनेट की दुनिया में इस फिल्म को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है और सोशल मीडिया में इस फिल्म से जुड़ी हर बात वायरल हो रही है। यह फिल्म चाहे कैसी भी हो, लेकिन इसका विवाद सोशल मीडिया में हिट हो गया है।
कॉमेडी को लेकर विवादों और चर्चा में रहने वाले एआईबी ने अपने पोस्ट में शेयर किए पोस्टर में अभिनेता शाहिद कपूर को भगवा कपड़ों में दिखाया है। सेंसर बोर्ड़ ने फिल्म के निर्माता से फिल्म का नाम बदलने और कुछ सीन हटाने के लिए कहा है। इसी वजह से एआईबी ने फिल्म का नाम बदल दिया है। पोस्टर में फिल्म का नाम ‘उड़ता बीप’दिखाया जा रहा है।
फिल्म के असली पोस्टर में प्रोमो लाइन ‘ड्रग्स दी माँ दी’ दी गई है, जबकि इस पोस्टर में इसे बदलकर ‘माँ दी, जय माता दी’ कर दिया गया है। फिल्म रिलीज करने की तारीख की जगह पर ‘शुभ मुहूर्त’ लिख दिया गया है।
इस पोस्टर में शाहिद का नाम ‘शाहिद संस्कारी कपूर’ कर दिया है। फिल्म की टैग लाइन को बदलकर ‘पंजाबी लड़के और लस्सी की कहानी’ कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को अब तक 80 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और करीब 13 हजार लोग इसे शेयर कर चुके हैं।