फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्क्रिप्ट पसंद आई थी लेकिन…’, अहमद खान ने बताया क्यों ‘वेलकम टू द जंगल’ से बाहर हुए संजय दत्त?

Tue, 30 Jun 2026 03:44 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ahmed Khan: ‘वेलकम टू द जंगल’ के निर्देशक अहमद खान ने अब खुद बताया आखिर क्यों प्रोमो में नजर आए संजय दत्त, पूरी फिल्म से हो गए गायब…
विज्ञापन
वेलकम टू द जंगल से क्यों बाहर हुए संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमद खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, फिल्म के प्रोमो में दिखाए गए लगभग पांच एक्टर फिल्म से गायब दिखे। जिसके बाद दर्शकों के मन में उन कलाकारों के रोल्स को लेकर सवाल जरूर हैं। इन कलाकारों में संजय दत्त का भी नाम शामिल है, जो प्रोमो में तो थे, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो पूरी फिल्म से गायब हैं। अब निर्देशक अहमद खान ने इसके पीछे की सच्चाई बताई है।

तारीखों की वजह से संजय दत्त ने छोड़ी फिल्म

विज्ञापन

न्यूज 18 से बातचीत में अहमद खान ने फिल्म से संजय दत्त के गायब होने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संजय दत्त ने 'वेलकम टू द जंगल' इसलिए छोड़ी क्योंकि उन्हें शूटिंग की तारीखों में दिक्कत थी और उन्हें इलाज के लिए अमेरिका जाना था। उन्होंने एक्टर और फिल्म की टीम के बीच किसी भी तरह के तनाव की बात को खारिज कर दिया।

निर्देशक ने कहा कि संजू बाबा को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई थी और वह सच में फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे। फिल्म में उनके कई दोस्त थे जैसे जग्गू दादा (जैकी श्रॉफ), अक्षय कुमार वगैरह। वह बहुत उत्साहित थे।
विज्ञापन


हमने उनके साथ फिल्म का कुछ हिस्सा शूट भी किया था। लेकिन उन्हें तारीखों की दिक्कत थी। उन्हें अमेरिका जाना था। वह इलाज के लिए वहां गए थे और मैं इतने सारे एक्टर्स की तारीखें नहीं बदल सकता था।

फिल्म से बाहर होने के बाद भी की मेकर्स की मदद
अहमद खान ने आगे यह भी बताया कि संजय दत्त के फिल्म छोड़ने के बाद उन्होंने खुद मेकर्स की मदद की, ताकि उस रोल के लिए कोई और मिल सके। संजू ने सुनील शेट्टी को फोन किया और उनसे वह किरदार निभाने को कहा जो उन्हें निभाना था और जैकी श्रॉफ से वह रोल करने का अनुरोध किया जो शुरू में सुनील शेट्टी को करना था। उन्होंने अपनी गैर-मौजूदगी का समाधान निकाला। हम इसके लिए हमेशा बाबा के आभारी रहेंगे।

विज्ञापन

वेलकम टू द जंगल - फोटो : एक्स
'वेलकम टू द जंगल' ने पार किया 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा
'वेलकम टू द जंगल' में 30 से ज्यादा एक्टर्स की बड़ी कास्ट है, लेकिन संजय दत्त, शारिब हाशमी, राहुल देव और सिंगर मीका सिंह जैसे कई नाम, जो शुरू में इस फिल्म से जुड़े थे वो फाइनल फिल्म का हिस्सा नहीं थे।

फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और राजपाल यादव जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 26 जून को रिलीज हुई फिल्म अभी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें