बेटी राहा के साथ जापान घूमेंगे रणबीर
अपनी जापान विजिट के बारे में बात करते हुए रणबीर ने दोबारा जापान घूमने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा, ' मेरी अब एक तीन साल की बेटी है। मैं उसे जापान दिखाने के लिए बेताब हूं।' उन्होंने फिल्मी दुनिया से परे जापान के साथ अपने अटूट जुड़ाव के बारे में बताया। साथ ही बोले कि वो अगली बार अपने परिवार के साथ वहां आएंगे।
कब शुरु होगी ‘एनिमल पार्क’ फिल्म की शूटिंग?
रणबीर कपूर ने पिछले दिनों अपनी फिल्म ‘एनिमल पार्क’ के बारे में भी चर्चा की थी। हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा ने भी 'एनिमल' के पार्ट 2 ‘एनिमल पार्क’ के बारे में बताया कि इसकी शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है। इन दिनों वह अपनी एक फिल्म ‘स्पिरिट’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।