अहान शेट्टी का पोस्ट
अहान शेट्टी ने आज इंस्टाग्राम पर फिल्म 'बॉर्डर 2' के सेट से अमृतसर के शेड्यूल रैप अप का एक खास वीडियो शेयर किया है। इस शानदार वीडियो के साथ अहान ने कैप्शन में लिखा, 'अमृतसर में मेरा काम और वरुण धवन (वीडी) के साथ शूटिंग का आखिरी दिन पूरा हो गया। इस अनुभव को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह सिर्फ काम नहीं था, बल्कि एक ऐसा सफर था जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा और यादें बनाईं, जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी।
सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
अहान शेट्टी की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस ने कमेंट किए हैं। वरुण धवन ने लिखा, 'तुम्हें यहां बहुत याद करेंगे मेरा भाई', बॉर्डर 2 फिल्म की निर्माता निधि दत्ता ने लिखा, 'पसंदीदा' और साथ ही लाल दिल वाले इमोजी बनाए। एक फैन ने लिखा, 'बेसब्री से इंतजार है', एक और फैन ने लिखा, 'अहान सर और वरुण सर एक जैसे दिख रहे हैं', एक और फैन ने लिखा, 'बॉर्डर 2 ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी', एक और फैन ने लिखा, 'बॉर्डर 2 के लिए बहुत उत्साहित हूं।'
यह भी पढ़ें: Sunny Deol: 'आशीर्वाद ने मेरे हृदय को शांति से भर दिया', सनी देओल ने की दलाई लामा से मुलाकात; लिखा इमोशनल नोट