फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाउंस हुआ अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म का नाम? मोहित सूरी की मूवी में फिर से रोमांस करते आएंगे नजर

Mon, 20 Apr 2026 09:46 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ahaan Panday Aneet Padda Upcoming Romantic Film: 'सैयारा' के बाद अहान पांडे और अनीत पड्डा एक बार फिर से मोहित सूरी के साथ काम करने वाले हैं। जानिए उनकी आगामी रोमांटिक फिल्म का टाइटल क्या है?
विज्ञापन
अनीत-अहान-मोहित सूरी - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैयारा फिल्म की बड़ी सफलता के बाद, अहान पांडे और अनीत पड्डा एक बार फिर यश राज फिल्म्स के लिए काम कर रहे हैं। वे निर्देशक मोहित सूरी के साथ नई रोमांटिक ड्रामा फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा पिछले हफ्ते हुई थी। जानिए क्या है इस फिल्म का नाम?

विज्ञापन

क्या होगा फिल्म का टाइटल?
वैरायटी इंडिया की एक खबर के अनुसार, फिल्म का अस्थायी नाम ‘सतरंगा’ रखा गया है। यह नाम अभी पक्का नहीं है, क्योंकि यह टी-सीरीज के पास पहले से रजिस्टर्ड है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह नाम फिल्म की कहानी से अच्छी तरह मेल खाता है। यह फिल्म भी 'सैयारा' की तरह ही एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म हो सकती है।

कब शुरू होगी शूटिंग
‘सैयारा’ में अहान और अनीत को जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस नई फिल्म में अहान और अनीत रोमांस के और गहरे और अलग तरह के पहलुओं को दिखाएंगे। मोहित सूरी अभी स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दे रहे हैं। फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है और इसे 2027 के अंत तक रिलीज करने का प्लान है।
विज्ञापन

आगामी फिल्म को लेकर मोहित सूरी की राय
मोहित सूरी ने इस प्रोजेक्ट पर खुशी जताते हुए कहा, 'मेरे लिए प्रेम कहानियां हमेशा सबसे महत्वपूर्ण रही हैं। जब भावनाएं बहुत गहरी और बेकाबू हो जाती हैं, तब प्यार को सचमुच महसूस किया जा सकता है।' 'सैयारा' को लेकर मोहित ने कहा, 'सैयारा फिल्म में भी यही बात बेबाकी से दिखाई गई है। ‘सैयारा’ की टीम के साथ वापस आना मेरे लिए बहुत खास है। लगता है यह किस्मत में लिखा था।' 

आगामी फिल्म को लेकर मोहित ने कहा, 'इस बार मैं खुद को एक नए कलाकार की तरह महसूस कर रहा हूं। कहानी को लेकर बहुत उत्साहित और थोड़ा घबराया हुआ भी। उम्मीद है कि इस फिल्म का संगीत भी लोगों के दिल को छू सकेगा।'

यह भी पढ़ें: Asha Bhosle: आशा भोसले की अस्थियां लेकर काशी पहुंचे बेटे, किया गंगा में विसर्जन; रो पड़ीं पोती जनाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें