फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jacqueline Fernandez: 'मेरा दिल भर गया', श्री श्री रविशंकर के आश्रम पहुंचीं जैकलीन, शेयर कीं तस्वीरें लिखा नोट

Mon, 16 Jun 2025 09:03 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sri Sri Ravi Shankar: जैकलीन फर्नांडिस ने आज सोशल मीडिया पर श्री श्री रविशंकर के आश्रम से अपनी कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ जैकलीन ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। 
 
विज्ञापन
जैकलीन फर्नांडिस और श्री श्री रविशंकर - फोटो : इंस्टाग्राम@jacquelienefernandez
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपनी फिल्म 'हाउसफुल 5' को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर श्री श्री रविशंकर के आश्रम से कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही गुरुदेव का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

जैकलीन फर्नांडिस का पोस्ट
जैकलीन फर्नांडिस ने आश्रम की कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में जैकलीन कहीं घुड़सवारी करती नजर आ रही हैं, तो किसी तस्वीर में गाय को दुलारती नजर आ रही हैं। जैकलीन ने कुछ दिलचस्प वीडियोज भी शेयर किए हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा दिल भर गया धन्यवाद@gurudev मार्गदर्शन और प्रकाश के लिए मैं आपका ऋणी हूं..' जैकलीन से पहले विक्रांत मैसी और हिना खान भी श्री श्री रविशंकर के आश्रम जा चुके हैं। जैकलीन की इन तस्वीरों और वीडियोज पर फैंस लगातार लाल दिल वाले और फायर इमोजी बरसा रहे हैं।
विज्ञापन

किन फिल्मों में नजर आएंगी जैकलीन
जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आ रही हैं। यह फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जैकलीन के अलावा अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, चंकी पांडे, सोनम बाजवा और नरगिस फाखरी के कई स्टार्स नजर आ रहे हैं। जैकलीन फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी। यह भी एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इस फिल्म में जैकलीन के अलावा लारा दत्ता, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी जैसे कई कलाकार नजर आएंगे।

यह भा पढ़ें: Vishnu Manchu: विष्णु मांचू का 22 साल का इंतजार हुआ खत्म, रजनीकांत ने देखी 'कन्नप्पा' लगाया गले..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें