फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय देवगन फुल टाइम प्रोड्यूसर बनने की तैयारी में, अब इस फिल्म के सीक्वल पर काम शुरू

Thu, 26 Dec 2019 01:49 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Ajay Devgn - फोटो : Social Media
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा के मेगा स्टार अजय देवगन अनिल कपूर, दिशा पाटनी और सिद्धार्थ रॉय कपूर अभिनीत फिल्म 'मलंग' के निर्मताओं में से एक हैं। इस फिल्म को रिलीज होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, उससे पहले ही अजय देवगन ने इस फिल्म के सीक्वल 'मस्त मलंग' पर काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अजय ने अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी अभिनीत मलंग की अगली कड़ी की योजना बनाई है। अभी जो मलंग बन रही है उसमें अनिल कपूर ने इंस्पेक्टर अंजनी अगाशे का किरदार निभाया है, जोकि एक शांत स्वभाव का नकारात्मक किरदार है। उन्होंने इसी हफ्ते की शुरुआत में अपने जन्मदिन पर उस किरदार का लुक जारी किया था।
फिल्म मलंग के पूरा होने के साथ ही निर्माताओं को लगा कि इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म को तो सीक्वल की जरूरत है। और इसी के चलते अजय ने इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (इम्पा) में 'मस्त मलंग' नाम का नया शीर्षक पंजीकृत करवा दिया।'
विज्ञापन


अजय देवगन इन दिनों फुल स्पीड में नजर आ रहे हैं। सबसे पहले उनकी फिल्म 'रेड' के सीक्वेल की खबर आई। फिर उन्होंने अनसंग वारियर फ्रेंचाइजी के बहराइच के राजा सुहेलदेव सिंह पर अगली फिल्म बनाने का ऐलान किया और अब उन्होंने मलंग का सीक्वल मस्त मलंग का पंजीकरण भी करवा लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें