छोटे और बड़े परदे पर अपनी एक्टिंग से अलग पहचान बनाने वाले एक्टर समीर सोनी जल्द ही एक और स्कूल ड्रामा फिल्म में नजर आने वाले है। पता हो कि वह टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह कॉलेज प्रिंसिपल की भूमिका निभाएगे।
वहीं खबर है कि समीर सोनी की यह स्कूल ड्रामा पर आधारित वेब सीरीज होगी। उनकी इस वेब सीरीज का नाम 'पंच बीट' है। खास बात यह है कि इस वेब सीरीज में वह किसी प्रिंसिपल नहीं बल्कि एक्स बॉक्स की भूमिका में नजर आएंगे। आपको बता दें कि उनकी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग इन दिनों देहरादून में चल रही है। बताया जा रहा है कि समीर सोनी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का देहरदून शेड्यूल खत्म करके वेब सीरीज 'पंच बीट' की शूटिंग की तैयारी में लग जाएंगे।