ताजा रिपोर्ट के अनुसार फेमस तमिल अभिनेत्री राधिका सरथ कुमार के कार्यालय पर आयकर अधिकारियों ने कल छापा मारा। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही आईटी विभाग ने उनके पति सरथ कुमार के घर पर भी छापा मारा था। बता दें कि दस अप्रैल को आयकर अधिकारियों ने उनसे लगातार 6 घंटे तक पूछताछ की थी।
इतना ही नहीं सरथ कुमार के साथ-साथ कई और बड़ी-बड़ी हस्तियों के यहां आयकर विभाग का छापा डाला गया था। जिसमें तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर सी विजयभास्कर भी शामिल रहे। इस छापे का मकसद सरथ्ा कुमार और एआईएडीएमके के बीच पैसे से जुड़े लेनदेन का पता लगाना था।
मीडिया से बातचीत के दौरान आयकर अधिकारी ने बताया कि वो सरथ्ा कुमार और एआईएडीएमके के बीच पैसे से जुड़े लेनदेन के बारे में जानकारी चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि इस मामले के तार सरथ कुमार की पत्नी की कंपनी से जुड़े हो सकते हैं।
आपको बता दें कि सारथ्ा कुमार के घर और कार्यालय परिसर में छापे सात अप्रैल को टीटीवी दिनाकरन के समर्थन में आवाज उठाने के बाद ड़ाले गए। हालांकि जानकारी के अनुसार सरथ कुमार के पास से कोई बड़ी नकदी नहीं मिली। लेकिन फिर भी उनसे आईटी आधिकारियों ने लगभग 6 घंटे तक पूछताछ की।
आधिकारियों का कहना था कि सरथ कुमार अपने जवाब से उन्हें सतुंष्ट नहीं कर पाये थे। जिसकी वजह से उन्होंने राधिका के कार्यालय परिसर में भी छापा मारने का फैसला किया। आपको बता दें चुनाव के तारीख 12 अप्रैल रखी गई थी। लेकिन नोट विवाद के चलते इसे रद्द कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- इस सुपरस्टार के पास हैं 369 लग्जरी कारें, एक बार चलाने के बाद दूसरे साल आता है उस कार का नंबर