फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार हिरानी को फिर चढ़ा संजय दत्त प्रेम, संजू के बाद अब मुन्नाभाई-3

Fri, 07 Dec 2018 12:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sanjay and Rajkumar Hirani - फोटो : file photo
विज्ञापन
निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी का संजय दत्त प्रेम आने वाले वर्षों में जारी रहेगा। सूत्रों की मानें तो हिरानी ने इस साल संजय दत्त की बायोपिक, ब्लॉकबस्टर संजू के बाद एक बार फिर इस सितारे के साथ जुड़ने का फैसला किया है। सूत्र बता रहे हैं कि इन दिनों हिरानी मुन्नाभाई की तीसरी कड़ी पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने तय कर लिया है कि अगली फिल्म संजय दत्त,अरशद वारसी स्टारर फ्रेंचाइजी होगी। इन दोनों एक्टरों के अलावा बाकी कलाकार हमेशा की तरह नए होंगे। हिरानी अपनी फिल्मों को लिखने में लंबा समय लेते हैं और इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। हालांकि अभी यह सामने नहीं आया है कि मुन्नाभाई की तीसरी कड़ी का विषय क्या होगा। सूत्र बता रहे हैं कि हिरानी 2019 के अंत तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें