सलमान खान के साथ फिल्म 'ट्यूबलाइट' बनाने के बाद डायरेक्टर कबीर खान अब शाहरुख खान के साथ काम करने का मन बना रहे हैं। बताया जा रहा है कि कबीर खान शाहरुख खान के साथ जल्द ही एक फिल्म में काम करने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कबीर खान एक शॉर्ट फिल्म बनाने वाले है जोकि दुबई टूरिज्म आधारित होगी। इस फिल्म के लिए कबीर खान की पहली पसंद शाहरुख खान हैं।
इसे भी पढ़ें- ऐश-अभिषेक की शादी पर इस एक्ट्रेस ने घर के बाहर मचाया था बवाल, की थी खुदकुशी की कोशिश
आपको बता दें शाहरुख खान दुबई टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर हैं। इस शॉर्ट फिल्म की शूटिंग मई में शुरू की जाएगी। इस फिल्म की कास्टिंग के लिए मुकेश छाबरा ने फेसबुक पर ऑडिशंस के लिए एक पोस्ट भी डाला है।
फिलहाल कबीर खान अपनी आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' में लगे हुए है। इस फिल्म में भी कबीर खान ने शाहरुख खान को कैमिये में लिया है।
इसे भी पढ़ें- मेटरनिटी ब्रेक से कम हुआ करीना का स्टारडम, अब मिल रही है इतनी फीस