फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली' प्रभास की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म में होंगे 'बजरंगी भाईजान'

Tue, 13 Jun 2017 11:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाहुबली फेम प्रभास के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सभी काफी उत्साहित है ऐसे में हर कोई उनके बलीवुड डेब्यू के बारे में जानना चाहता है। पहले बयाता जा रहा था कि प्रभास करण जौहर के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे लेकिन अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं किया गया था। इसके बाद हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की  माने तो बताया जा रहा है कि प्रभास सलमान खान के रोहित शेट्टी की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर सकते हैं। 
विज्ञापन


जी हां, रोहित शेट्टी अपनी अगली एक्शन फिल्म में प्रभास को कास्ट करना चाहते हैं। प्रभास की बॉलीवुड एंट्री को लेकर फैंस में काफी खलबली है और ऐसे में अगर ये बात पता चले कि वो सलमान खान के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं तो उन्मे बेसब्री कई गुना बढ़ जाएगी। 

खैर इन दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी अगर बनती है तो ये तो तय है कि फिल्म कई नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार रहेगी। हालांकि अगर ये पक्का हो भी जाता है कि प्रभास इस फिल्म में काम करेंगे तो भी रोहित शेट्टी को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा क्योकि प्रभास फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'साहो' की शूटिंग में बिजी है और इसके बाद ही वो किसी अगली फिल्म में काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें