फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर-कैटरीना के 'जग्गा जासूस' का अब क्या होगा!

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमेडी फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी की शूटिंग में रणबीर कपूर-कैटरीना कैफ का प्रेम हुआ था। अब दूसरी कॉमेडी जग्गा जासूस की शूटिंग में इस प्रेम का पटाक्षेप सुर्खियां बन रहा है। इतिहास गवाह है कि सितारों के टूटे प्रेम से कई फिल्में अधूरी रह गई हैं। क्या जग्गा जासूस पूरी होकर समय से जून में रिलीज हो पाएगी?
विज्ञापन


विवाह किए बगैर साल भर तक एक छत के नीचे रहने वाले रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ के रास्ते अलग होने के बाद तमाम चर्चाएं हो रही हैं और अगलाव पर विश्लेषण हो रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि स्टारडम खारिज होने के कगार पर खड़ी कैटरीना का करिअर बचाने लिए यह पब्लिसिटी स्टंट है।

कैटरीना इन दिनों अपनी अगली फिल्म का प्रचार कर रही हैं और सुर्खियां पाने के लिए यह ड्रामा रचा है। परंतु जानकारों का कहना है कि इसकी संभावना कम है क्योंकि रणबीर-दीपिका पादुकोण की पिछली फिल्म तमाशा के प्रमोशन के दौरान ही संकेत मिलने लगे थे कि दोनों प्रेमियों का साथ में भविष्य नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

दोनों अपनी अधूरी फिल्म को पूरा कर सकेंगे?

ताजा परिस्थितियों में जो बड़ा सवाल खड़ा है, वह यह कि क्या रणबीर और कैटरीना अपनी अधूरी फिल्म जग्गा जासूस को पूरा करेंगे? फिलहाल दोनों ऐक्टर एक-दूसरे का आमना-सामना करने के मूड में नहीं हैं और इस वजह से एक सप्ताह पहले शूटिंग की तय तारीख पर भी वे सैट पर नहीं पहुंचे।

रणबीर के माता-पिता के पास अपने घर लौट जाने की खबर है और कैटरीना को लग रहा है कि लोग सिर्फ उनसे अगली फिल्म और करिअर पर ही बात करें। निजी जिंदगी के सवाल उनसे न किए जाएं। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने एक महीने पहले ही इस बारे में पाठकों को बताया था कि रणबीर कपूर कैटरीना को छोड़ कर माता-पिता के पास लौटने का इरादा बना रहे हैं।

रणबीर-कैटरीना की जोड़ी कपूर परिवार को शुरू से पसंद नहीं रही है। खास तौर पर रणबीर की मां नीतू सिंह इस बारे में मुखर रही हैं। इस ब्रेक-अप का रणबीर-कैटरीना पर क्या असर होगा, यह वक्त आने पर पता चलेगा परंतु जानकारों के अनुसार सबसे पहला खराब असर इनकी निर्माणाधीन फिल्म जग्गा जासूस पर पड़ेगा। फिल्म का निर्माण डिज्नी और पिक्चर शुरू एंटरटेनमेंट कर रहे हैं।

शूटिंग को रद्द करना पड़ा

फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो पिछले सोमवार को दोनों कलाकारों को शूटिंग के लिए पहुंचना था। परंतु आखिरी मौके पर शूटिंग रद्द कर दी गई। जिसका कारण नहीं बताया गया। वैसे कुछ दिनों पहले इस शूटिंग शेड्यूल में ही दोनों सितारों के सैट पर झगड़ पड़ने की खबरें आई थीं। अब साफ हो गया है कि रणबीर-कैटरीना के बीच तनाव इतना बढ़ चुका है कि वे साथ में काम नहीं करना चाहते।

सूत्रों के अनुसार जब से फिल्म की शूटिंग शुरू हुई दोनों सितारों के बीच कई बार सैट पर ही झगड़ा होता रहा है। इसका असर उनके काम पर पड़ा और कई हिस्से बार-बार फिल्माने पड़े। फिलहाल यह तय नहीं है कि भविष्य में दोनों कब साथ में शूटिंग करेंगे। पहले ही फिल्म रुक-रुक कर आगे बढ़ती रही है। यह अभी आधी शूट हुई है। जिसमें कई हिस्सों को री-शूट किया जाना है।
विज्ञापन

रिलीज को आगे बढ़ाना पड़ेगा!

उल्लेखनीय है कि निर्देशक अनुराग बसु की जग्गा जासूस में रणबीर युवा जासूस की भूमिका में हैं। कॉमिक कैरेक्टर टिनटिन को ध्यान में रख कर रणबीर का किरदार रचा गया है। यहां कैटरीना उनकी सहायक और प्रेमिका के रूप में हैं। किशोरवय बच्चों को ध्यान में रख कर बनाई जा रही फिल्म का फर्स्ट लुक पिछले दिनों रिलीज हुआ था, जिसमें यह जोड़ी काफी फ्रेश दिख रही थी।

अभी तक फिल्म के इस साल जून में रिलीज होने की योजना है, परंतु शूटिंग रद्द होने के बाद वर्तमान परिस्थितियों में कोई नहीं बता सकता है कि फिल्म का क्या होगा? अभी दो शूटिंग शेड्यूल बाकी हैं, जिनमें से एक मुंबई और दूसरा मोरक्को में है।

कुछ लोगों को उम्मीद है कि रणबीर-कैटरीना शूटिंग के दौरान जब मिलेंगे तो गिले-शिकवे भुला कर नए सिरे से पारी शुरू कर सकते हैं। फिलहाल अजग प्रेम की गजब कहानी से शुरू हुई यह प्रेम कथा जग्गा जासूस की रीलों में अधूरी अटकी पड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें