पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान और रणबीर कपूर की दोस्ती कितनी गहरी थी, इस पर शायद कभी कुछ पता नहीं चलेगा। यही वजह कि रणबीर इस पर खामोश हैं और अब माहिरा खान ने भी फैसला कर लिया है कि वह इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहेंगी। माहिरा के साथ कुछ महीनों की रिलेशनशिप के बाद रणबीर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और इन दिनों आलिया भट्ट के साथ उनकी नजदीकियां सुर्खियों में हैं।
वहीं माहिरा भी रणबीर के साथ गुजरे समय को याद नहीं करना चाहतीं। हाल में जब कांस फिल्म महोत्सव में माहिरा की भारतीय पत्रकारों से मुलाकात तय हुई तो उन्होंने साफ कह दिया कि वह रणबीर के मुद्दे पर सवाल नहीं करेंगे। कांस में माहिरा की कोई फिल्म नहीं थी बल्कि वह सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली एक कंपनी की ब्रांड एंबेसडर के रूप में वहां गई थीं। उल्लेखनीय है कि रणबीर और माहिरा की अमेरिका के एक होटल में सिगरेट पीते हुए कुछ तस्वीरें पिछले साल वायरल हुई थीं, जिससे दोनों की रिलेशनशिप खुल कर सामने आ गई थी।
इसने पाकिस्तान में तो हल्ला मचाया ही, भारत में भी कई बातें हुईं। माहिरा तलाकशुदा और एक बच्चे की मां हैं। जानकारों का साफ मानना था कि रणबीर के घर में इस रिश्ते को मंजूरी नहीं मिलेगी। इसके बाद जल्द ही दोनों अलग हो गए। पाकिस्तान की आतंकवादियों को सहायता करने की करतूत ने वहां के कलाकारों के लिए भारत में दरवाजे बंद कर दिए हैं। शाहरुख खान स्टारर 'रईस' के बाद माहिरा को यहां कई फिल्मों के प्रस्ताव मिले थे, जिनमें एक फिल्म रणबीर कपूर के साथ निर्देशक इम्तियाज अली की थी। परंतु बाद में यह कुछ भी संभव नहीं हो सका।