प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म 'मैरी कॉम' में बॉक्सर का किरदार निभाकर सबको अपना दीवाना बना लिया था। वहीं अब खबर है कि वो सुपर बॉक्सिंग लीग (एसबीएल) में नॉर्थ ईस्ट की टीम की सह मालकिन बन सकती हैं।
एसबीएल के सूत्रों के मुताबिक, इस सिलसिलें में बातचीत चल रही है और वो इसमें प्रियंका को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। प्रियंका बॉलीवुड की सबसे अच्छी एक्ट्रेसेस में से एक हैं और एसबीएल टीम को लगता है कि प्रियंका का इस खेल से जुड़ना सुपर बॉक्सिंग लीग की लोकप्रियता को नई ऊचांइयों पर ले जाएगा।
सुनील शेट्टी और 'बाहुबली' फेम राणा दग्गुबती साउथ इंडिया की टीम 'बाहुबली बॉक्सर्स' के सह मालिक हैं। सुशांत सिंह राजपूत दिल्ली, सनी लियोन पंजाब, सिंगर कनिका कपूर उत्तर प्रदेश की टीम को सपोर्ट कर रहे हैं।
बता दें कि देश के पहले मुक्केबाजी लीग की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है।