हाल ही में जगह-जगह राहुल गांधी के गायब होने की चर्चाएं जोरों पर रही। इतना ही नहीं, राहुल गांधी को ढूंढने के लिए बकायदा पोस्टर भी लगाए गए। लेकिन अब खबर है कि कैटरीना कैफ भी गायब हो गई है।
सोशल नेटवर्किंग साइट पर कैफरीना मिसिंग भी टॉप पर ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर पर कैटरीना के प्रशंसक उनके गायब होने से परेशान है। कुछ लोग तो राहुल गांधी और कैटरीना के गायग होने को महज इत्तेफाक मान रहे हैं तो कुछ इसे पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं।
कुछ लोग इस बात को जानने के इच्छुक हैं आखिर ये सब क्या हो रहा है। कई लोग कैटरीना को रणबीर कपूर के घर में ढूंढने की बात कर रहे हैं।
वहीं कुछ लोग सीआईडी के दया को कैटरीना को ढूंढकर लाने की बात कर रहे हैं तो कुछ ब्योमकेश बक्शी से मदद लेने के लिए कह रहे हैं।
ऐसा लगता है कि ट्विटर गायब लोगों को ढूंढने का जरिया बन गया है। अब कैटरीना कहां गईं ये तो कोई नहीं जानता लेकिन ऐसा लगता है कि ट्विटर पर कैटरीना के प्रशंसक उनके ढूंढकर ही दम लेंगे।
#KatrinaMissing haha... Lol!! Check Ranbir's house :p— Kratika Sharma (@itsNitrousOxide) March 23, 2015