फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेस 3' की ताबड़तोड़ कमाई के बाद सलमान खान ने किया ये ट्वीट, जानकर फैंस हो जाएंगे खुश

Fri, 22 Jun 2018 01:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
RACE 3
विज्ञापन
बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान की रेस लोगों को खूब रास आ रही हैं। 'रेस 3' ने महज 7 दिनों में 150 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई से खुश होकर दबंग खान ने अपने फैंस को खास अंदाज में शुक्रिया कहा है। 
विज्ञापन


सलमान खान ने ट्वीट किया - 'मैं उन सभी लोगों को शुक्रिया कहना चाहता हूं जिन्होंने सिनेमाघरों में जाकर 'रेस 3' फिल्म देखी। मुझे खुशी हुई कि आप सभी को हम लोगों का फिल्म में काम अच्छा लगा। आप सभी सुखी रहो और ऐसे ही फिल्म को देखते रहो।'
 
 दिलचस्प बात यह है एक ओर जहां सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म का मजाक उड़ाया जा रहा है। ऐसे में सलमान खान का यह ट्वीट अपने आप में काफी खास है। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उड़ रहे मजाक पर बॉबी देओल ने चुप्पी तोड़ते हुए यूजर्स को करारा जवाब दिया था। बॉबी ने कहा था-'मुझे बहुत खुशी हुई कि लोग टीम के काम को पसंद कर रहे हैं। आलोचना हम लोगों को प्रभावित करती है लेकिन तब जब फिल्म खराब हो। अगर 'रेस 3' फिल्म इतनी खराब होती तो उसका कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर इतना अच्छा नहीं होता।'

'रेस 3' को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है। सलमान खान और रमेश तौरानी ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। सलमान खान के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम जैसे सितारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें