फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधवन की फिल्म के बाद अब गेम ऑफ थ्रोन्स के इस कलाकार को मिला धनुष की फिल्म का साथ

Tue, 03 Sep 2019 03:41 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Dhanush - फोटो : file photo
विज्ञापन
अभिनेता आर. माधवन के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट में दुनिया के सबसे बड़े टीवी शो गेम ऑफ थ्रोन्स के कलाकार रोन डोनाची के जुड़ जाने की खबर ने माधवन के फैन्स के दिलों में उत्साह भर दिया है, लेकिन हाल ही में आई खबर के अनुसार एक और दक्षिणी फिल्म निर्माता ने इसी शो के दूसरे कलाकार को अपनी फिल्म में ले लिया है। यह खबर फिल्म निर्माता व्हाय नॉट स्टूडियोज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की है।
विज्ञापन


तापसी पन्नू की फिल्म गेम ओवर के बाद व्हाय नॉट स्टूडियोज रजनीकांत के दामाद धनुष के साथ एक नई फिल्म बना रहे हैं। हालांकि इस फिल्म का नाम अभी तक नहीं रखा गया है, पर फिल्म की कास्टिंग के साथ साथ इसकी रेक्की भी खत्म हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो फिल्म में धनुष के साथ ऐश्वर्या लक्ष्मी होंगी, और यह फिल्म खास तौर पर यूनाइटेड किंगडम में ही फिल्माई जाएगी।

यह फिल्म एक गैंग्स्टर ड्राम होगी, जिसका निर्देशन कार्तिक सुब्बाराज करेंगे। इसी फिल्म को लेकर व्हाय नॉट स्टूडियोज ने बीते दिन एक बड़ा पोस्ट किया। इस पोस्ट में लिखा था " जेम्स कॉस्मो जिन्होंने कई हॉलीवुड फिल्मों में बड़े बड़े किरदार निभाएं हैं, अब हमारी फिल्म में भी एक अहम किरदार निभाते नज़र आएंगे। जेम्स कॉस्मो मैं आपका इस टीम में स्वागत करता हूं। "
विज्ञापन


बता दें की जेम्स कॉस्मो शो गेम ऑफ थ्रोन्स में लॉर्ड कमानंडर जोराह मॉरमोंट का किरदार निभाते नज़र आए थे। सूत्रों की मानें तो फिल्म के निर्माता इनसे पहले हॉलीवुड के जाने माने कलाकार अल पचीनो और रॉबर्ट डि नीरो को अपनी फिल्म में लेने की कोशिश कर रहे थे।

वहीं बात की जाए धनुष की तो हाल ही में वह फिल्म द एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी ऑफ द फकीर में नज़र आ चुके हैं। इसके अलावा वे असुरां, पटास और वाड़ा चेन्नई 2 नामक फिल्मों पर भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें