फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katrina-Vicky Wedding: शादी के बाद कटरीना कैफ और विक्की कौशल की हो जाएगी ऐसी हालत! वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Fri, 10 Dec 2021 04:14 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कटरीना कैफ और विक्की कौशल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों घर का काम करते हुए दिख रहे हैं। ऐसे में फैंस का मानना है कि दोनों शादी के बाद भी ऐसे ही करेंगे।
विज्ञापन
कटरीना कैफ, विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपनी शादी को ग्रैंड बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। दोनों ने राजस्थान में अपने परिवार और करीबी लोगों के बीच रजवाड़ा स्टाइल में शादी रचाई, जिसमें हर एक चीज का बारीकी से ध्यान रखा गया था। इस जगह पर दो दिनों तक कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन चले थे, जिसमें उनके सिर्फ करीबी लोग शामिल हुए थे। इतना ही नहीं, दोनों ने अपनी शादी में टाइट सिक्योरिटी को रखा था। कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी के बाद अपनी वेडिंग तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं, इन सबके बीच कटरीना और विक्की के कुछ मजेदार वीडियो सामने आए हैं, जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी क्योंकि इन वीडियोज में कटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने घर का काम करते हुए नजर आ रहे हैं। इन वीडियोज पर फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन


 

दरअसल, एक वीडियो में कटरीना कैफ अपने घर का काम करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके हाथ में झाड़ू है और वह अपने घर में झाड़ू लगा रही हैं। इसके बाद वह झाड़ू से ही क्रिकेट खेलती हुई नजर आ रही हैं। ये वीडियो एक्ट्रेस ने लॉकडाउन के दिनों में शेयर किया था, जिसे काफी पसंद किया गया था।
 
 
वहीं, विक्की कौशल भी अपने वीडियो में घर का काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह घर के पंखे साफ कर रहे हैं। एक्टर ने भी ये वीडियो लॉकडाउन के दिनों में शेयर किया था, जिसमें उन्होंने छत के पंखे को पूरी तरह चमका दिया था। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों के इस वीडियो को एक करके शेयर कर रहे हैं। कई यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट कर शादी के साइड इफेक्ट्स की बात की है तो कुछ ने लिखा है कि शादी के बाद दोनों की ये हालत हो जाएगी। इतना ही नहीं, कई लोगों ने घर का 50-50 परसेंट काम करने की बात भी कही।
विज्ञापन

 
 
विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने शादी के बंधन में बंधने के बाद एक जैसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इस दौरान दोनों ने कैप्शन भी एक जैसा ही लिखा, जो दोनों के प्यार को दर्शा रहा है। उन्होंने लिखा, 'हमारे दिल में सिर्फ प्यार और आभार हर चीज के लिए जो हमें इस पल तक साथ लाया। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की कामना करते हुए हम एक साथ नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें