फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लस्ट स्टोरीज' के बाद अब और वेब सीरीज में काम नहीं करना चाहती कियारा आडवाणी

Fri, 14 Sep 2018 06:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्म 'एम.एस धोनी', 'फुगली' और वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने को लेकर बड़ी बात कही है। बता दें कि बीते दिनों स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी वेब फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' सुपरहिट रही है। इस फिल्म में उन्होंने अध्यापक की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी तारीफ भी की है। अब कियारा आडवाणी डिजिटल प्लेफॉर्म पर काम करने को लेकर चर्चा में हैं। 
विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार कियारा आडवाणी ने कहा है कि वह कभी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम नहीं करना चाहती थीं। वह अच्छे प्रोजेक्ट का इंतजार भी कर रही थीं। कियारा ने बताया कि 'लस्ट स्टोरीज' में काम करने का उनका मन उस समय बना जब उनको पता चला कि इस वेब फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। इसलिए उन्होंने 'लस्ट स्टोरीज' में काम किया।

साथ ही कियारा आडवाणी ने यह भी कहा है कि वह अब और वेब सीरीज नहीं करेंगी। आपको बता दें कि वह करीना कपूर के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में होंगे। इसके अलावा खबर है कि कियारा आडवाणी फिल्म 'कलंक' में भी कैमियो करती दिखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें