फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय बाद काजोल कर रही हैं फिल्मों में वापसी, निभाएंगी बेहद खास किरदार

Thu, 17 May 2018 03:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से बड़े परदे से दूर हो चुकीं अजय देवगन की पत्नी और एक्ट्रेस काजोल एक बार फिर फिल्मों में वापसी करने को तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम ‘ईला’ है। फिल्म में वह एक बेटे की मां का किरदार निभाएंगी। खबरों की मानें तो ‘ईला’ का निर्देशन प्रदीप सरकार कर रहे हैं। फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रिद्धी सेन भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन


इस फिल्म में रिद्धी सेन काजोल के बेटे की भूमिका निभाएंगे। बताया जा रहा है कि काजोल इस फिल्म में मां के अलावा पेशे से गायिका होंगी। पता हो कि काजोल लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह आखिरी बार साउथ एक्टर रजनीकांत की तमिल फिल्म ‘वीआईपी 2’ में नजर आई थीं। इसके अवाला काजोल की आखिरी हिंदी फिल्म 'दिलवाले' थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान नजर आए थे। फिल्म 'दिलवाले' साल 2015 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें