फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश खेर के बाद, गायक अरमान मलिक ने भी सोनाक्षी को सुनाया, कहा स्टेज और माइक को हमारे लिए छोड़ दो

Mon, 24 Apr 2017 07:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
सोनाक्षी सिन्हा
विज्ञापन
कैलाश खेर के बाद, गायक अरमान मलिक ने भी सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बता दें कि अरमान मलिक ने हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट में सोनाक्षी के परफॉर्म करने की खबर को लेकर कई सवाल उठाए। 
विज्ञापन


खबरों की मानें तो सिंगर जस्टिन बीबर जल्द ही मुबंई आने वाले हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि उनके कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने वाले लोगों में सोनाक्षी सिन्हा का भी नाम शामिल है। हालांकि बाद में सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि वो व्यस्त होने की वजह से जस्टिन के साथ परफॉर्म नहीं कर पाएंगी।

सोनाक्षी के बीबर के कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने वाली बात कई संगीतकारों को नागवार गुजरी। कैलाश खेर के बाद गायक अरमान मलिक ने भी सोनाक्षी के गाने पर कड़ा ऐतराज जताया।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि एक कलाकार, एक कलाकार होता है जबकि एक संगीतकार, एक संगीतकार। उन्होंने सोनाक्षी के लिए  लिखा स्टेज और माइक को हमारे लिए छोड़ दो यह हमारी जगह है ना कि तुम्हारी।
  Agree with @Kailashkher sir! Actors are actors & singers are singers. Leave the stage & mic to us, that's our playground not yours. 🎤 https://t.co/fAezwNkTDF — ARMAAN MALIK (@ArmaanMalik22) April 24, 2017
ये भी पढ़े- रात में रवीना टंडन के घर क्या करने पहुंची श्रद्धा कपूर?

जिसके बाद नाराज सोनाक्षी ने भी एक के बाद एक कई ट्वीट कर अरमान मलिक को जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'एक सुरक्षित कलाकार को दूसरे कलाकारों को अपना हुनर और सपने पूरे करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। किसी की कला को किसी भी रूप में दबाना नहीं चाहिए'।
  A secure artist wud always encourage another artist to grow their skills and follow their dreams. Art in any form should not be suppressed. https://t.co/hJlm9U6Gk3 — NOOR (@sonakshisinha) April 24, 2017   And this is definitely not the same tune you were singing when you wanted me to sing for you 🎶 https://t.co/hJlm9U6Gk3 — NOOR (@sonakshisinha) April 24, 2017 ये भी पढ़े-  'मेरी प्यारी बिंदु' का नया गाना 'अफीमी' हुआ रिलीज
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें