'JAAT2 की घोषणा'
माइथ्री मूवी मेकर्स ने एक्स पर जाट के सीक्वल की जानकारी देते हुए एक पोस्टर जारी किया है, जिस पर बोल्ड अक्षरों में जाट 2 लिखा दिखाई दे रहा है। माइथ्री मूवी मेकर्स ने एक्स पर इस एक तस्वीर के साथ लिखा, ''JAAT बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद आराम नहीं कर रहा है। वह एक नए मिशन पर है। इस बार, MASS FEAST बड़ा, बोल्ड और वाइल्ड होगा #JAAT2 एक्शन सुपरस्टार अभिनीत सनी देओल। फिल्म का निर्देशन गोपीचंद करेंगे। फिल्म का निर्माण मिथ्री ऑफिशियल और पीपल मीडिया एफसीवाई करेगा।''
जाट 2 की स्टारकास्ट
एक्स अकाउंट पर माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा पोस्ट पर खासतौर पर सनी देओल का नाम बोल्ड अक्षरों में लिखा दिखाई दे रहा है, जिससे यह साफ होता है कि 'जाट' के सीक्वल में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, इस पोस्ट के साथ फिल्म की बाकी स्टार कास्ट के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा होंगे या नहीं इस बात का भी खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। बहरहाल, फिल्म जाट के सीक्वल की घोषणा से सनी देओल के फैंस बेहद खुश हैं और इस फिल्म को लेकर अधिक जानकारी की उम्मीद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
The Royals OTT Release: जिद्दी राजकुमार की आमकुमारी से मुलाकात की शाही प्रेम कहानी, 'द रॉयल्स' ओटीटी रिलीज डेट..