फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमार राव की 'न्यूटन' को लगी नजर, ऑस्कर में आने के 24 घंटे बाद ही आई ये बुरी खबर

Sat, 23 Sep 2017 04:10 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
rajkumar rao
राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' को लगता है किसी की नजर लग गई है। शुक्रवार को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगते ही 24 घंटे के अंदर पायरेसी का शिकार हो गई है।

पढ़ें- पीएम मोदी के फैन हुए राजामौली, 'स्वच्छता अभियान' की तारीफ कर किया ट्वीट
विज्ञापन

2 of 5
Newton - फोटो : Newton
खबरों की मानें तो इस फिल्म की चोरी करने वालों ने फिल्म के HD वर्जन को ऑनलाइन कई वेबसाइट्स पर डाल दिया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर HD वर्जन का ये लिंक काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
Newton - फोटो : Newton
कहा जा रहा है कि पायरेसी का शिकार होने के बाद फिल्म 'न्यूटन' की कमाई पर असर पड़ सकता है। बता दें कि कल ही राजकुमार की फिल्म 'न्यूटन' को ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से जाने वाली 26 फिल्मों में से चुना गया था।
 

4 of 5
rajkumar rao
हालांकि पायरेसी की खबर सुनने के बाद अभिनेता राजकुमार राव बेहद दुखी होंगे। ऐसा नहीं है कि ये कोई पहली फिल्म है जो पायरेसी का शिकार बनी है। इससे पहले  बाबूमोशाय बंदूकबाज,मांझी जैसी और भी कई फिल्में पायरेसी का शिकार बन चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rajkumar rao
बता दें कि इस फिल्म में राजकुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंजलि पाटिल, रघुबीर यादव भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 22 सितंबर को करीब 350 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें