फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushmann: पिता के निधन के बाद पहली बार मां का हाथ थामे दिखे आयुष्मान-अपारशक्ति, यूजर्स बोले- बेटे हो तो ऐसे

Tue, 06 Jun 2023 07:22 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान-अपारशक्ति - फोटो : सोशल मीडिया
किसी अपने के जाने का गम क्या होता है इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। लेकिन वहीं जिंदगी के साथ और उन अपनों के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ना ही पड़ता है जो इस दुनिया में हैं। हाल ही में आयुष्मान खुराना और उनके भाई अपारशक्ति खुराना ने अपने पिता को खोया है, जो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 19 मई को उन्होंने पिता का अंतिम संस्कार किया है, इसके बाद पहली बार वे कैमरे के सामने अपनी मां के साथ नजर आए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयुष्मान और अपारशक्ति का ये वीडियो फैन्स को इमोशनल कर रहा है। दोनों एयरपोर्ट पर अपनी मां पूनम के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों बेटों ने मां को दोनों ओर से थाम रखा है और उनके सहारे मां चलती नजर आ रही हैं। सारे रिचुअल्स निभाने के बाद वे वापस मुंबई लौट आए हैं, लेकिन इस बार वे मां को साथ लेकर आए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए दोनों ने मां का हाथ थाम रखा है। पिता के निधन के बाद पहली बार ये एक्टर्स कैमरे के सामने नजर आए हैं। इस वीडियो को देखकर लोग काफी इमोशनल हो रहे हैं और उन्होंने काफी कुछ लिखा भी है। एक यूजर ने लिखा है- एक मां को और क्या चाहिए, दोनों बेटे हाथ पकड़कर ले जा रहे हैं। कुछ लोगों ने इस दुख की घड़ी में एक्टर्स और उनकी फैमिली को ताकत देने की प्रार्थना की है। लोगों ने दोनों बेटों को मां के लिए दो पिलर्स की तरह बताया है। कई लोगों ने इसे अब तक का सबसे खूबसूरत वीडियो बताया है।
 

4 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि एक सप्ताह पहले आयुष्मान ने अपने पिता के लिए भावुक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने अपनी मां की जिम्मेदारियों की बात कही थी। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, 'मां का ख्याल रखना है और हमेशा साथ रहना है। पिता जैसा बनने के लिए बहुत दूर जाना पड़ता है अपने पिता से पहली बार ऐसा महसूस हो रहा है पापा बहुत दूर और बहुत करीब है हमारे थैंक यू पापा...आपकी परवरिश, प्यार, सेंस ऑफ ह्यूमर और इतनी ब्यूटीफुल मेमोरीज के लिए।

यह भी पढ़ें: पैसों के लिए रोडीज के इस कंटेस्टेंट्स ने बनाए थे अपने प्राइवेट वीडियोज, बताई शॉकिंग स्टोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पी. खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना के पिता ज्योतिषाचार्य पी खुराना का निधन 19 मई 2023 को हुआ था. वो ज्योतिष की दुनिया में बड़ा नाम थे। वहीं पी खुराना दिल से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। उनका मोहाली के अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। हालांकि फिर भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें: हर इतवार नंगे पैर फैंस का अभिवादन क्यों करते हैं बिग बी? खुद बताई वजह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें