फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते: वो अभिनेत्रियां जिनके हसबैंड ने कर ली दूसरी शादी, तलाक लेने के बाद अकेली हैं ये हसीनाएं

Fri, 02 Jul 2021 10:18 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करिश्मा कपूर, अमृता सिंह, जेनिफर विंगेट - फोटो : Instagram
मनोरंजन जगत एक ऐसी जगह है जहां आए दिन कई रिश्ते बनते हैं तो वही कई रिश्तों के टूटने की चर्चा होती हैं। सोशल मीडिया देखकर फिल्म और टेलीविजन जगत के सितारों की निजी जिंदगी में क्या उतार-चढ़ाव चल रहें हैं इस बात का अंदाजा लगाना बहुत ही मुश्किल हैं। एक पल यहां किसी की शादी की शहनाइयां बजती हैं तो वही दूसरे पल यहां पर कई सालों तक एक बंधन में रहें सितारों के रिश्ते टूटते हुए नजर आते हैं। बॉलीवुड और टेलीविजन में भी कई ऐसे सितारें हैं जिन्होंने शादी की लेकिन उनकी शादी सफल नहीं हुई और अब वो एक-दूसरे से अलग अपनी-अपनी जिंदगी जी रहें हैं।

शादी टूटने के बाद ये अभिनेत्रियां है सिंगल
फिल्म और टेलीविजन जगत की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपनी नाकाम शादी का दर्द झेला है।  कई सालों तक एक साथ रहने के बाद भी उनकी बसी-बसाई गृहस्थी में दरार आ गई और अंततः उनका रिश्ता अपने पतियों से हमेशा के लिए खत्म हो गया। कुछ अभिनेत्रियों ने अपनी पहली शादी टूटने के बाद जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला किया और दोबारा शादी कर ली, लेकिन कितनी ही अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने दोबारा शादी न करने का फैसला किया और आज वो अपने बच्चों का अकेले पालन-पोषण करते हैं। आज ये अभिनेत्रियां भले ही सिंगल हैं, लेकिन इनके पूर्व पति दोबारा शादी कर चुके हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि कौन-कौन सी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिनके पति दोबारा शादी करके अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन ये आज भी सिंगल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
करिश्मा कपूर - फोटो : Social Media
करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर ने फिल्मों में अपनी अदायगी से हर किसी का दिल जीता। उनके द्वारा की गई फिल्मों और निभाई गईं भूमिकाओं को आज भी लोग पसंद करते हैं। करिश्मा कपूर का फिल्मी करियर जितना सफल रहा उनकी शादी उतनी ही असफल रही।  साल 2003 में करिश्मा ने दिल्ली में रहने वाले व्यवसायी संजय कपूर से शादी की थी। शादी के 11 सालों के बाद इन दोनों का रिश्ता टूट गया। करिश्मा के दो बच्चे हैं बड़ी बेटी समायरा और छोटा बेटा कियान। जिनका पालन-पोषण वो अकेले करती हैं। हालांकि संजय कपूर ने करिश्मा से तलाक लेने के कुछ महीनों में ही मॉडल प्रिया सचदेवा से शादी कर ली, लेकिन करिश्मा आज भी सिंगल हैं। संजय कपूर और प्रिया का एक बेटा है। करिश्मा ने भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश की और रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने बिजनेसमैन संदीप तोषनीवाल को डेट भी किया। लेकिन अपने बच्चों की परवरिश की खातिर करिश्मा ने शादी न करने का फैसला किया।
विज्ञापन

3 of 6
अमृता सिंह - फोटो : Social Media
अमृता सिंह
 
इस बात में कोई संदेह नहीं है कि अमृता सिंह जितनी अच्छी अभिनेत्री हैं उतनी अच्छी मां भी हैं । अमृता सिंह ने 1991 में सैफ अली खान से शादी की थी। बता दें कि अमृता सैफ से उम्र में 12 साल बड़ी हैं। साल 2004 में उनका और सैफ अली खान का तलाक हो गया, जिसके बाद इस अभिनेत्री ने पूरी उम्र सिंगल रहने का फैसला किया। अमृता ने अपने दोनों बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की परवरिश की। हालांकि सैफ और अमृता का रिश्ता कड़वाहट के साथ खत्म हुआ था और आज तक अमृता सैफ अली खान से बात नहीं करती, लेकिन इसके बावजूद कभी भी उन्होंने सारा और इब्राहिम को अपने पिता के प्यार से वंचित नहीं रखा। अमृता अपनी शादी टूटने के बाद सिंगल हैं, लेकिन सैफ अली खान ने साल 2012 में करीना कपूर को अपना जीवन साथी बना लिया। करीना और सैफ के दो बेटे हैं।

4 of 6
जेनिफर विंगेट - फोटो : Social Media
जेनिफर विंगेट

जेनिफर विंगेट की अदायगी के साथ-साथ उनकी खूबसूरती के भी लोग बहुत दीवाने हैं। बेहद जैसे शो में माया की नकारत्मक भूमिका निभाकर उन्होंने लाखों लोगो का दिल जीता। परदे पर अपने प्रशंसकों से प्यार पाने वाली जेनिफर अपनी निजी जिंदगी में प्यार से बिलकुल दूर हैं। इस अभिनेत्री ने अपने सह-कलाकार करण सिंह ग्रोवर से साल 2012 में शादी की थी। शादी के दो साल बाद 2014 में उनका और करण का तलाक हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा की खातिर जेनिफर को धोखा दिया था। तलाक होने के कुछ वक्त बाद करण ने बिपाशा से शादी कर ली थी और आज दोनों साथ हैं। वहीं जेनिफर भी अपनी सिंगल जिंदगी का पूरा आनंद ले रही हैं और अपने करियर पर फोकस कर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पूजा बेदी, फरहान फर्नीचरवाला - फोटो : Social Media
पूजा बेदी

51 साल की पूजा बेदी जो जीता वही सिकंदर, विषकन्या, लूटेरा जैसी कई फिल्में कर चुकी हैं। पूजा बेदी ने साल 1994 में व्यवसायी फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी। उनका नाम भी सिंगल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। 9 साल तक एक साथ रहने के बाद 2003 में पूजा और फरहान ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। फरहान ने पूजा से शादी टूटने के बाद फिरोज खान की बेटी लैला खान से शादी की और इनका एक बेटा है। लंबे समय तक सिंगल रहने के बाद अब पूजा बेदी बिजनेसमैन मानेक कॉन्ट्रैक्टर के साथ रिश्ते में हैं। हालांकि मानेक से उनकी सगाई हो गई है, लेकिन अब तक उन्होंने शादी नहीं की। पूजा और फरहान के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी अलाया फर्नीचरवाला है और उनका बेटा उमर फर्नीचरवाला है। अलाया ने सैफ अली खान की फिल्म 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी, जिसमें वो सैफ की बेटी बनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्वेता तिवारी - फोटो : Social Media
श्वेता तिवारी
 
कसौटी जिंदगी की कि प्रेरणा की ऑन-स्क्रीन शादी तो खूब चली और सफल रही, लेकिन ऑफ स्क्रीन उनकी शादी असफल रही। श्वेता ने दो शादियां की, लेकिन उनकी दोनों ही शादी नाकाम रही। श्वेता तिवारी की पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी, जिस पर श्वेता ने मार-पीट का आरोप लगाया था। जिसके बाद वो उनसे अलग हो गईं। लेकिंन साल 2013 में श्वेता ने अपनी जिंदगी को फिर मौका दिया और उन्होंने अभिनेता अभिनव कोहली से शादी की, लेकिन उनकी ये शादी भी असफल रही। श्वेता अपने दूसरे पति अभिनव के साथ बेटे की कस्टडी के लिए जंग लड़ रही हैं और अपने पति से अलग रह रही हैं। ये दोनों सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते की वजह से खूब चर्चा में रहते हैं। वही दूसरी तरफ श्वेता के पूर्व पति राजा चौधरी ने साल 2015 में दिल्ली की रहने वाली श्वेता सूद से शादी की थी। और अब वह खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें