फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिलबर' गर्ल के लिए लगी प्रोजेक्ट्स की लाइन, सलमान के बाद एक बड़े स्टार की फिल्म में करेगे डांस

Fri, 20 Jul 2018 12:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने बैली डांस से दुनिया भर में सुर्खियां बटोरने वाली डांसर नोरा फतेही इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं। हाल ही में रिलीज हुआ नोरा का 'दिलबर' गाना सोशल मीडिया दर्शको के दिलों को जीत रहा है। यह गाना एक्टर जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म 'सत्यमेव जयते' का है। इस गाने में नोरा के बैली डांस ने यूट्यूब में धमाल मचा दिया है। यही वजह है कि 24 घंटे के अंदर 'दिलबर' गाने को 20 मीलियन से भी ज्यादा बार देखा गया। 
विज्ञापन


'दिलबर' गाने के बाद अब नोरा फतेही कई फिल्मों में अपने आइटम नंबर के जलवे बिखेरने वाली हैं। हाल ही में यह खुलासा हुआ है कि नोरा सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' में भी आइटम नंबर करती दिखेंगी। 'भारत' के बाद नोरा को एक और बड़े स्टार की फिल्म में अपने बैंली डांस का जलवा दिखाने का मौका मिला है। 
Trending Videos
विज्ञापन

अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार नोरा फतेही सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म 'बाजार' में भी अपना आइटम नंबर दिखाएंगी। बताया जा रही है कि 'बाजार' में नोरा फतेही और निखिल आडवाणी के साथ काम करती नजर आएंगी। पता हो कि 'दिलबर' गाने में भी इन दोनों ने साथ काम किया था। बताया जा रहा है कि 'बाजार' के लिए नोरा फतेही अगस्त में शूटिंग शुरू करेंगी। आपको बता दें कि नोरा फतेही बैली डांस के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। उनके बैली डांस के लाखों दीवाने हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें