'दंगल' फिल्म की अपार सफलता के बाद बॉलीवुड डायरेक्टर नितेश तिवारी ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। 'दंगल' फिल्म के रिलीज के दो साल बाद नितेश ने अपने नए प्रोजेक्ट का ऐलान सोशल मीडिया पर किया।
नितेश ने इस नए प्रोजेक्ट के लिए साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ हाथ मिलाया है। हालांकि फिल्म का नाम और कास्ट क्या होगी इस बात की जानकारी नहीं दी है। अपने इस प्रोजेक्ट के बारे में नितेश ने ट्वीट किया।
नितेश तिवारी ने ट्वीट किया - 'दंगल फिल्म के बाद साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ फिल्म करने वाला हूं। यह बेहतरीन कहानी है जो 30 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। जल्द ही फिल्म की कास्ट का ऐलान करूंगा।'फॉक्स स्टार स्टूडियो और साजिद के साथ नितेश की चौथी फिल्म होगी।
इससे पहले इन तीनों की तिकड़ी बागी 2, जुड़वा 2 और हाउसफुल 4 में काम कर चुकी हैं। जिसमें 'बागी 2' और 'जु़ड़वा 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। आपको बता दें, नितेश तिवारी की बॉक्स ऑफिस पर आखिरी फिल्म 'दंगल' थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2,209.3 करोड़ की कमाई की थी।
इस फिल्म में आमिर खान के अलावा साक्षी तंवर, जायरा वसीम, फातिमा सना शेख लीड रोल में थीं। फिल्म की कहानी पहलवान महावीर फोगाट की दोनों बेटियां गीता और बबीता फोगाट की असल जिंदगी पर आधारित थी। इस फिल्म को चीन में भी रिलीज किया गया था जहां पर लोगों का इसे खूब प्यार मिला।