फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: सिटाडेल हनी बनी के बाद इस नेटफ्लिक्स सीरीज में नजर आएंगी सामंथा, जानिए रिलीज डेट

Mon, 28 Oct 2024 02:43 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी आगामी एक्शन ड्रामा वेब सीरीज सिटाडेल हनी बनी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच यह उनकी एक और सीरीज को लेकर जानकारी सामने आई है, जिसने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया है।
 
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ की सुपरस्टार अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु सभी की पसंदीदा अभिनेत्री हैं। सामंथा अभिनेता वरुण धवन के साथ वेब सीरीज सिटाडेल हनी बनी में नजर आएंगी। इस सीरीज में दोनों की कलाकाल एक्शन करते नजर आएंगे। इसी बीच अब सामंथा को लेकर जानकारी आई है कि वह जल्द ही नेटफ्लिक्स की एक और सीरीज में नजर आएंगी।
विज्ञापन


इस सीरीज में नजर आएंगी सामंथा
सामंथा रुथ प्रभु की सीरीज सिटाडेल: हनी बनी जल्द ही अमेजन प्राइम पर रिलीज। सामंथा लगातार इस सीरीज के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सामंथा एक और नेटफ्लिक्स सीरीज रक्त ब्रह्माण्ड की शूटिंग कर रही हैं, जो राज और डीके द्वारा निर्देशित एक बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन है। यह वेब सीरीज एक राजवंश के भीतर सत्ता की राजनीति पर केंद्रित है।

इस सीरीज में सामंथा के अलावा कई कलाकार आएंगे नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रक्त ब्रह्माण्ड सीरीज में सामंथा के अलावा आदित्य रॉय कपूर और अली फजल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसकी कहानी सिंहासन के लिए उनके बीच प्रतिद्वंद्विता के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। सामंथा कथित तौर पर एक राजकुमारी की भूमिका निभा सकती हैं, जबकि वामिका गब्बी भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। इस सीरीज में हिंदी सिनेमा के कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं और उम्मीद है कि यह अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
विज्ञापन


सिटाडेल: हनी बनी
काम की बात करें तो सामंथा सबसे पहले सिटाडेल हनी बनी में नजर आएंगी। सिटाडेल: हनी बनी राज और डीके द्वारा निर्देशित एक हिंदी जासूसी एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज है। इस सीरीज में वरुण धवन और सामंथा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इन दिनों के अलावा सीरीज में के के मेनन, सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार और काशवी मजूमदार और कई अन्य कलाकार नजर आएंगे। सीरीज का बैकग्राउंड म्यूजिक अमन पंत ने दिया है जबकि सिनेमैटोग्राफी जोहान हेरलिन एड्ट ने की है और इसे सुमीत कोटियन ने एडिट किया है। सारीज का निर्माण D2R फिल्म्स और अमेज़न MGM स्टूडियो बैनर द्वारा किया गया है।
विज्ञापन

Box Office Collection: वेट्टैयन-देवरा-विक्की विद्या-जिगरा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, घटती जा रही है इनकी कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें