बॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णामूर्ति ने भारत में महिलाओं के प्रति समाजिक रवैये को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा है कि देश में महिलाओं के साथ जैसा व्यवहार किया जा रहा है उससे उन्हें बहुत अजीब लगता है।
सुचित्रा का कहना है 'हमारे देश में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और उनके प्रति अनादर की भावना का होना बेहद घृणित है और निश्चित रूप से इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती। व्यक्तिगत तौर पर भले ही ये बातें मुझ पर असर न डालें या काफी हद तक फीमेल सेलिब्रिटीज भी इन बातों से बच जाती हैं लेकिन मिडिल क्लास या फिर सामान्य बैकग्राउंड से आने वाली महिलाओं को समाज के इस रवैए का सामना सबसे ज्यााद करना पड़ता है।
पढ़ें- अजान मामला: सुचित्रा कृष्णमूर्ति ट्विटर पर बुरी तरह हुईं ट्रोल, साइबर सेल में कराई शिकायत दर्ज
आपको बता दें कि सुचित्रा खुद भी एक बेटी की मां है। हाल ही में उन्होंने इंट्रव्यू में कहा, 'महिलाओं का यौन शोषण किया जाता है जो बेहद शर्मनाक है।' ये पहली बार नहीं है जब सुचित्रा का बयान मीडिया में खबरों का रुख कर रहा है।
कुछ समय पहले ही सुचित्रा ने अजान को लेकर एक विवादस्पद बयान दिया था जिसे लेकर उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अजान को शोर बताया था। इस इंट्रव्यू में उनसे अजान के बारे में भी सवाल किया गया था जिसका उन्होंने कुछ इस तरह जवाब दिया, 'अजान या भजन किसी भी धर्म के लोगों को शोर मचाने का हक नहीं ही यानि ध्वनि प्रदूषण फैलाने का हक किसी को भी नहीं हैं।'
पढ़ें-सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अजान को बताया 'असभ्य', ट्विटर पर हंगामा