फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गायकों का होता है शोषण’, अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद अभिजीत सावंत का छलका दर्द

Thu, 05 Feb 2026 12:27 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Abhijeet Sawant On Singers Struggles: अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद संगीत जगत में हलचल मची हुई है। अब गायक अभिजीत सावंत ने गायकों के दर्द को उजागर किया है। जानिए उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री के क्या राज खोले…
विज्ञापन
अभिजीत सावंत और अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@abhijeetsawant73 और सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद से ही हर कोई उनके फैसले से हैरान है। वहीं उनके फैसले के पीछे के कारण को लेकर भी लोग अपने-अपने कयास लगा रहे हैं। हालांकि, अरिजीत ने ये स्पष्ट किया कि वो संगीत बनाना जारी रखेंगे। अब अरिजीत के फैसले पर सिंगर अभिजीत सावंत ने भी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने गायकों को कम भुगतान मिलने का मुद्दा भी उठाया। 

हमारे पास रोजी-रोटी चलाने तक का पैसा नहीं

विज्ञापन

पेंटारिस स्टूडियो के यूट्यूब चैनल पर अभिजीत सावंत ने गायकों के भुगतान और रॉयल्टी को लेकर बात की। सिंगर ने समझाया कि गायकों को अक्सर एक निश्चित और सीमित राशि का भुगतान क्यों किया जाता है? उन्होंने कहा कि लोग नहीं चाहते कि गायक फिल्म से भी ज्यादा मशहूर हो जाएं। इसीलिए उन्हें एक निश्चित रकम दी जाती है। संगीतकारों को अभी भी फिल्म संगीत के लिए रॉयल्टी नहीं मिलती। इसलिए बिद्दू, जिन्होंने 'लफ्जों में' फिल्म में काम किया, उन्होंने विदेशों में भी कुछ गाने गाए और उन्हें उन दो गानों से इतनी रॉयल्टी मिलती है कि वे उस पैसे से अपना पूरा जीवन गुजार सकते हैं। हमें तो अपनी रोजी-रोटी चलाने के लिए भी पर्याप्त पैसा नहीं मिलता।

गायकों को खुद पैसे की चाह नहीं होती
अभिजीत ने ये भी बताया कि यह व्यवस्था इसलिए कायम है क्योंकि गायक खुद अवसर खोने से डरते हैं। कई कलाकार सिर्फ अपनी आवाज को फिल्म में शामिल करवाने के लिए गलत शर्तों पर सहमत हो जाते हैं। सिंगर खुद लालची होते हैं और वे जानते हैं कि अगर यह गाना मेरी आवाज में किसी बड़े स्टार के लिप-सिंक के साथ रिलीज हो जाए, तो मैं इस गाने का इस्तेमाल पूरी जिंदगी कर सकता हूं। गायकों को खुद पैसे की चाह नहीं होती, क्योंकि वे सिर्फ गाना गाना चाहते हैं या किसी खास निर्माता के साथ काम करना चाहते हैं। हमें जो भी रकम मिलती है, हम उसे मान लेते हैं। क्योंकि अगर हम नहीं करेंगे, तो कोई और करेगा। हमारा बहुत शोषण होता है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Mirzapur The Movie Release Date: जानें कब सिनेमाघरों में भौकाल मचाएगी ‘मिर्जापुर द मूवी’, सामने आई रिलीज डेट

अरिजीत ने सोशल मीडिया पर किया था रिटायरमेंट का एलान
अरिजीत सिंह पिछले महीने अचानक प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था। सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा, ‘हैलो, आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं। इतने साल तक श्रोताओं के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब से प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया असाइनमेंट नहीं लेने जा रहा हूं। मैं इसे अलविदा कह रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।’ हालांकि, अरिजीत ने स्पष्ट किया था कि वो संगीत बनाना जारी रखेंगे और कॉन्सर्ट भी करते रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें