फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये रही करिश्मा कपूर के अफेयर्स की पूरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
करिश्मा ने गोविंदा के साथ एक नहीं कई हिट फिल्में दी हैं। इनकी जोड़ी को बार-बार दोहराया गया है। इसे हिट जोड़ी की केमेस्ट्री कहें या कुछ और एक समय के बाद गोविंदा का नाम करिश्मा कपूर के साथ जुड़ने लगा। इन दोनों ने इसका खंडन या समर्थन नहीं किया। लेकिन जब गोविंदा का नाम रानी मुखर्जी के साथ जुड़ने लगा तो इन अफवाहों को विराम लग गया।
विज्ञापन


‌अभिषेक के साथ रिश्ता

गोविंदा के बाद करिश्मा कपूर का नाम अभिषेक बच्चन के साथ जुड़ा। कहा जाता है कि इस रिश्ते में दोनों परिवारों की सहमति भी थी। इन दोनों के रिश्ते की बात इतनी असली थी कि इनकी सगाई भी हो गई थी। सगाई के बाद एक अज्ञात वजह से इन दोनों का रिश्ता टूट गया।

2003 में संजय कपूर के साथ अफेयर

 2003 में करिश्मा बिजनेसमैन संजय कपूर के करीब आईं। इनकी शादी बड़ी धूमधाम से हुई थी, लेकिन कुछ महीनों बाद ही दोनों के बीच उठापटक की खबरें आने लगी थीं।

संजय की यह दूसरी और करिश्मा की पहली शादी थी। हालांकि तब मामला सुलझ गया था और करिश्मा दो बच्चों समाइरा और कियान की मां बनीं, लेकिन उसके बाद स्थिति ज्यादा बिगड़ गईं और बीते जमाने की यह हीरोइन बच्चों को लेकर मां के पास मुंबई लौट आई।
विज्ञापन

संदीप बने हैं नए प्रेमी

बताया जा रहा है कि करिश्मा को एक नया हमसफर मिल गया है। करिश्मा के साथ इन दिनों मुंबई के एक बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल का नाम जुड़ रहा है।

सूत्रों के अनुसार जब से करिश्मा मुंबई आई हैं तो कठिन दिनों में तोशनीवाल ने उनका खूब साथ दिया है। वह हर अच्छी-बुरी परिस्थिति में करिश्मा के साथ खड़े रहे हैं। अब देखना यह है कि यह रिश्ता कितना लंबा चलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें