फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीत कुमार की 'विवेगम' की एडवांस बुंकिग शुरू

Mon, 21 Aug 2017 04:51 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
विवेगम
विज्ञापन
इस हफ्ते तमिल दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है। उनकी मोस्ट अवेटेड अजीत कुमार की आने वाली थ्रिलर फिल्म 'विवेगम' जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। 24 अगस्त से सिनेमाघरों में दिखाई जाने वाली ये फिल्म एक बड़े बजट की फिल्म है जिसकी एडवांस बुकिंग अभी से शुरू भी हो चुकी है।
विज्ञापन


फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि ये फिल्म रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। मलेशिया में फिल्म 'विवेगम' की तैयारियों का जायजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस फिल्म के हीरो के बड़े-बड़े होर्डिंग सड़क के हर चौराहे पर लगे हुए हैं।

पढ़ें- ‘विवेगम’ को सेंसर बोर्ड ने दिया 'U' सर्टिफिकेट, कोई कट नहीं

दर्शकों के बीच साउथ के सुपरस्टार अजीत कुमार की अपकमिंग फिल्म 'विवेगम' का क्रेज इसी बात से पता लगाया जा सकता है कि फिल्म की टिकट की एडवांस बुकिंग अभी से शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म अजीत की अभी तक की सबसे महंगी फिल्म है। ये फिल्म 100 करोड़ के बड़े बजट में बनी है। फिल्म भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी जैसे सामाजिक मुद्दों पर आधारित है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 'विवेगम' थाला अजीत की 57 वी फिल्म है लेकिन फिल्म के डायरेक्टर शिवा के साथ उनकी ये तीसरी फिल्म होगी। ‘वीरम’, ‘वेधालम’ के बाद अजीत और शिव ‘विवेगम’ में तीसरी बार एक साथ काम कर रहे हैं। उनकी ये दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई थी।

इस फिल्म के साथ विवेक ओबरॉय ने तमिल सिनेमा में डेब्यू किया है। इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रवीचंदर ने दिया है।  इस फिल्म में अजीत एक खुफिया एजेंट के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म में अजीत कुमार, विवेक ओबरॉय, काजल अग्रवाल और अक्षरा हसन अहम भूमिकाओं में हैं।   
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें