फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adnan Sami: सरकार का समर्थन करना अदनान सामी को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल

Thu, 16 Feb 2023 05:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अदनान सामी ने हाल ही में एक महिला पत्रकार के ट्वीट पर रिप्लाई किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदनान सामी गानों के अलावा अक्सर अपने बयानों की वजह से भी सुर्खियों में आ जाते हैं। हाल ही में एक ट्वीट के कारण वह एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। दरअसल, पिछले दिनों बीबीसी के दफ्तरों में हुए आयकर विभाग के सर्वे की पूरे देश में चर्चा हो रही है। कुछ लोग इस कार्रवाई का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ अचानक हुए सर्वे पर सवाल खड़े कर रहे हैं। आयकर विभाग की कार्रवाई का समर्थन करने वालों में अदनान सामी का नाम भी शामिल है। 

यह भी पढ़ें- Pathaan: शाहरुख के फैंस को मिला तोहफा, 500 करोड़ी क्लब में शामिल होने के बाद अब कम दाम में देख सकेंगे 'पठान'

हाल ही में उन्होंने एक महिला पत्रकार के ट्वीट पर रिप्लाई किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल्स का सामना करना पड़ा। महिला पत्रकार ने बीबीसी पर हुई कार्रवाई पर सवाल खड़े किए थे, जिसपर अदनान सामी ने चुटकी ली थी। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अदनना सामी के पुराने बयान खंगाल डाले जिसमें उन्होंने बीबीसी की जमकर तारीफ की थी। उनके पुराने ट्वीट और वीडियो सामने आने के बाद उन्हें जमकर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। एक यूजर ने लिखा, ''उसी बीबीसी की वजह से आप लाइमलाइट में आए थे।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''आप अदनान हैं अदाणी नहीं...चुपचाप बैठ जाओ। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Kantara Plagiarism Row: पृथ्वीराज सुकुमारन को राहत! केरल हाईकोर्ट ने एक्टर के खिलाफ एफआईआर पर लगाई रोक

इसके अलावा बहुत से यूजर्स अदनान को उनके ट्वीट की वजह से खरी-खोटि सुना रहे हैं। गौरतलब है कि अदनान सामी पहले पाकिस्तान के नागरिक थे, लेकिन अब उन्होंने भारतीय नागरिकता ले ली है। पिछले सात वर्षों से वह देश के नागरिक हैं। ट्विटर पर अक्सर वह किसी न किसी वजह से ट्रोल्स का शिकार बन जाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें