प्लेबैक सिंगर अदनान सामी सिंगिंग में धूम मचाने के बाद अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। एक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'अफगान - इन सर्च ऑफ ए होम' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
इस फिल्म में अदनान ने एक संगीतकार का किरदार निभाया है। फिल्म के पोस्टर में अदनान को पहचानना मुश्किल हो रहा है। इस फिल्म को राधिका राव और विनय सप्रू ने डायरेक्ट किया है। फिल्म कब रिलीज होगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
तरण आदर्श ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। कल ही अदनान का फिल्म में फर्स्ट लुक सामने आया था।
And here's the first look poster of #Afghan - In Search Of A Home... Adnan Sami to debut as an actor... Radhika Rao and Vinay Sapru direct. pic.twitter.com/uxnnFqBARp
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 29, 2017