अदनान सामी
- फोटो : Social media
अदनान को पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है, जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ। अदनान बताते हैं कि भारत के लिए मेरा प्यार मेरे बचपन से इस हद तक था जैसे फरिश्ते मुझसे कह रहे हैं कि आपको अपना ध्यान वहां पर केंद्रित करने की जरूरत है। अदनान पद्मश्री पर ट्रोल करने वालों के लिए कहते हैं, 'कहा गया कि मेरे पिता ने लड़ाई में पाकिस्तान की ओर से हिस्सा लिया था लेकिन लोगों को ये समझना चाहिए कि वो मेरे पिता थे, मैं नहीं। उन्होंने अपनी जिंदगी में जो कुछ किया, उसका क्रेडिट तो मैं नहीं ले सकता हूं, वो उनकी जिंदगी थी और ये मेरी जिंदगी है।'