फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर 2' की दहाड़ से हिली 'डकैत' की जमीन; बदल गई अदिवि शेष-मृणाल की फिल्म की रिलीज डेट, जानिए कब देगी दस्तक?

Wed, 11 Mar 2026 12:22 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dacoit New Release Date: आगामी 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' दस्तक देने वाली है। इसकी रिलीज से पहले कई फिल्मों ने अपनी रिलीज डेट में बदलाव किए हैं। इसमें अब 'डकैत' का नाम भी जुड़ गया है।
विज्ञापन
'डकैत' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'धुरंधर 2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार आगामी 19 मार्च को पूरा हो रहा है। इसी दिन पहले अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत' भी रिलीज होने वाली थी। मगर, अब ऐसा नहीं होगा। सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' और 'डकैत' की भिड़ंत नहीं होगी। 'डकैत' के मेकर्स ने रिलीज से हफ्तेभर पहले तारीख बदल दी है। जानिए अब 'डकैत' कब  दस्तक देगी?

विज्ञापन


दर्शकों को 'डकैत' के लिए करना होगा इंतजार
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' के लिए दर्शकों को अभी और इंतजार करना होगा। इसकी रिलीज डेट अगले महीने यानी अप्रैल में खिसका दी गई है। यह फिल्म अब 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन

अनुराग कश्यप भी होंगे फिल्म का हिस्सा
मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव का आधिकारिक एलान किया। यह फिल्म अब 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। एक्टर अदिवी सेश ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह जानकारी साझा की है। नई तारीख अनाउंस करते हुए अदिवि ने लिखा, 'गोल्डफिश 10 अप्रैल को। दुनिया भर के थिएटर्स में'। फिल्म में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। साथ ही उन्होंने फिल्म की राइटिंग पर भी काम किया है। इस फिल्म में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप भी अहम रोल में होंगे।
 


अब बॉक्स ऑफिस पर नहीं होगा महाक्लैश
फिल्म 'डकैत' से पहले यश अभिनीत 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया है। पहले 'टॉक्सिक' भी 'धुरंधर 2' के साथ ही 19 मार्च को सिनेमाघरों में सजने वाली थी। मगर, 'टॉक्सिक' अब जून 2026 तक आगे बढ़ गई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह अभिनीत 'धुरंधर 2' से 'टॉक्सिक' और 'डकैत' के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर दर्शकों की निगाह टिकी थी। मगर, अब यह टकराव नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें