सत्या
रामगोपल वर्मा निर्देशित फिल्म ‘सत्या(1998)’ के अधिकतर किरदार दर्शकों को आज भी याद हैं। इस फिल्म में मनोज वाजपेयी, सौरभ शुक्ला, परेश रावल, उर्मिला मातोंडकर जैसे उम्दा कलाकारों के साथ अपनी अदाकारी दिखाने का मौका आदित्य श्रीवास्तव को भी मिला। फिल्म में उन्होंने इंस्पेक्टर खांदीलकर का किरदार निभाया था।
दिल से
शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से(1998)’ में मनीषा कोइराला ने एक आतंकवादी का रोल किया। फिल्म में एक आतंकी का रोल आदित्य श्रीवास्तव ने भी किया था। यह ऐसा किरदार था, जो अपने मकसद से पीछे हटने को राजी नहीं होता है। इस फिल्म का निर्देशन मणि रत्नम ने किया था।
लक्ष्य
2004 में ऋतिक रोशन की फिल्म ‘लक्ष्य’ में आदित्य श्रीवास्तव ने एक अहम किरदार निभाया। वह लेफ्टिनेट कर्नल प्रदीप के रोल में नजर आए। एक फौजी के साहस को, शौर्य को यह किरदार बखूबी दिखाता है।
ब्लैक फ्राइडे
2004 में अनुराग कश्यप डायरेक्टेड फिल्म ‘ब्लैक फ्राइडे’ में बादशाह खान के रोल में आदित्य श्रीवास्तव दिखे। इस नेगेटिव रोल में वह अपने अभिनय की गहरी छाप छाेड़ने में कामयाब रहे। यह फिल्म 1993 में बंबई (मुंबई) बम ब्लास्ट के बाद की कहानी और जांच पर आधारित थी।
फिल्म 'गुलाल' में आदित्य श्रीवास्तव
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
गुलाल
फिल्म ‘गुलाल(2009)’ में करन सिंह के किरदार में आदित्य श्रीवास्तव दिखे। सत्ता और ताकत पाने के लिए यह किरदार किसी का खून करने से भी पीछे नहीं रहता है। इस ग्रे शेड कैरेक्टर में आदित्य ने उम्दा अभिनय किया था। इस फिल्म के निर्देशक भी अनुराग कश्यप थे।
सुपर 30 में ऋतिक रोशन और आदित्य श्रीवास्तव
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
सुपर 30
ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ में कोचिंग इंस्टिट्यूट के मालिक लल्लन सिंह के रोल में आदित्य श्रीवास्तव दिखे। यह एक नेगेटिव रोल था। लल्लन का मकसद ऋतिक रोशन के किरदार आनंद को रोकना है। आनंद गरीब बच्चों को पढ़ाकर उन्हें आईआईटी में दाखिला करवाना चाहता है। विकास बहल निर्देशित यह फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई।
हसीन दिलरुबा फिल्म में आदित्य ने निभाया इंस्पेक्टर का किरदार
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
हसीन दिलरुबा
साल 2021 में तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ में आदित्य ने इंस्पेक्टर किशोर रावत का रोल प्ले किया। इस किरदार का एक ही मकसद था कि किसी तरह से वह साबित कर दे कि तापसी पन्नू के किरदार ने ही मर्डर किया है।
फिल्म 'भक्षक' में आदित्य ने निभाया नेगेटिव रोल
- फोटो : एक्स (ट्विटर)