फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉस्को लेस्ली की अगली फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे आदित्य सील

Thu, 26 Sep 2019 12:26 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
aditya seal - फोटो : twitter
विज्ञापन

विज्ञापन

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में नजर आ चुके एक्टर आदित्य सील जल्द ही निर्देशक और कोरियोग्रोफर बॉस्को लेस्ली मार्टिस की अगली फिल्म में लीड किरदार के तौर पर नजर आएंगे। यह एक डांस हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी। मेकर्स का दावा है की इस जोनर की फिल्म देश में पहले कभी नहीं बनाई गई है। यह फिल्म जी स्टूडियो के बैनर तले प्रोड्यूस की जाएगी। फिल्म और लीड किरदार को लेकर आधिकारिक पुष्टि खुद बॉस्को लेस्ली ने की है।

बॉस्को ने कहा, आदित्य एक बहु-प्रतिभाशाली कलाकार हैं, जो एक कुशल डांसर, अभिनेता और एक्शन कलाकार भी हैं। उनकी कौशल क्षमता को अभी तक पूरी तरह से पर्दे पर प्रदर्शित नहीं किया गया है। वह फिल्म में प्रमुख किरदार में बिल्कुल सटीक बैठेंगे। हम स्क्रीनप्ले को अंतिम रूप दे रहे हैं। अक्टूबर तक फिल्म के प्री प्रोडक्शन का काम शुरू हो जाएगा। हमारी योजना अगले साल की शुरुआत में ही शूटिंग शुरू करने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस, जिसमें बॉस्को जज रह चुके हैं, उसके कुछ प्रतिभागियों को भी वे अपनी आगामी फिल्म में मौका देने वाले हैं। इस बारे में बॉस्को ने कहा, हम शो के अंतिम चरण में हैं और विजेता निश्चित रूप से फिल्म में दिखाई देगा। इसके अलावा मैं कुछ अन्य प्रतियोगियों को भी फिल्म में मौका दे रहा हूं, जिनके डांस ने हमें प्रभावित किया है। इसके साथ ही जी स्टूडियो के सीईओ शारीक पटेल ने कहा, हमें आदित्य जैसे युवा और काबिल कलाकार को फिल्म में कॉस्ट करने से बेहद खुशी है। हम एक ऐसे जोनर की फिल्म ला रहे हैं जो देश में आज से पहले नहीं देखी गई है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें