फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यूजिकल लव स्टोरी में नजर आएंगे आदित्य रॉय कपूर, मिलाप जावेरी करेंगे फिल्म का निर्देशन

Fri, 10 Jul 2026 11:36 AM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aditya Roy Kapur And Milap Zaveri Upcoming Movie: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर जल्द ही डायरेक्टर मिलाप जावेरी की एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह एक्शन और बेहतरीन गानों से भरपूर एक अनोखी म्यूजिकल लव स्टोरी होगी।
विज्ञापन
मिलाप जावेरी और आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता भूषण कुमार और आदित्य रॉय कपूर एक बार फिर साथ आ रहे हैं। इससे पहले दोनों 'आशिकी 2' और 'मलंग' जैसी हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब दोनों साथ में एक म्यूजिकल लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

कैसा होगा आदित्य का किरदार?
आईएएनएस के अनुसार, मिलाप जावेरी और आदित्य रॉय कपूर एक म्यूजिकल लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं। मिलाप जावेरी ने कहा कि आदित्य में प्यार और दर्द को पर्दे पर दिखाने का एक अनोखा टैलेंट है। इस फिल्म में उनका किरदार काफी गहरा और दमदार होगा, जिसे दर्शक बेहद पसंद करेंगे।

धमाकेदार एंटरटेनमेंट का वादा
'सत्यमेव जयते' और 'मरजावां' जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध मिलाप जावेरी ने बताया कि इस आगामी म्यूजिकल ड्रामा लव स्टोरी में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन, बेहतरीन डायलॉग और रोमांस दिल को छू लेगा। बहरहाल, फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इसकी शूटिंग इसी साल 2026 के आखिर में शुरू होगी और यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन

आदित्य रॉय कपूर का करियर
आदित्य रॉय कपूर ने एक लोकप्रिय चैनल पर एक वीडियो जॉकी के रूप में शुरू किया था। उन्होंने 2009 में फिल्मों में कदम रखा और 2013 की ब्लॉकबस्टर 'आशिकी 2' ने उन्हें रातोंरात एक रोमांटिक स्टार बना दिया। इसके बाद उन्होंने 'यह जवानी है दीवानी' और 'मलंग' जैसी सफल फिल्मों में काम किया है। अब वह मिलाप जावेरी की म्यूजिकल लव स्टोरी में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Ajay Devgn: 'धमाल 4' की रिलीज के दिन जानिए कितनी है अजय देवगन की कुल संपत्ति? कारों का कलेक्शन कर देगा हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें