आदित्य ने दर्शकों से पूछे सवाल
आदित्य रॉय कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसे इंस्टैंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम पेज से साझा किया गया है। इसमें आदित्य रॉय कपूर को सिनेमाघर में दर्शकों के बीच देखा जा सकता है। एक्टर दर्शकों से पूछ रहे हैं, 'फिल्म में कोई फेवरेट मूमेंट?' इस पर एक लड़की जवाब देती है, 'आई लव यू वाला सबसे अच्छा लगा'।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का हाल
इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बात करें तो यह सुस्त गति से कारोबार कर रही है। पहले दिन फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कल शनिवार को दूसरे दिन इसकी कमाई छह करोड़ रुपये रही। रविवार को तीसरे दिन 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये हो गया है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्लैश हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' से हुआ, जो 04 जुलाई को ही रिलीज हुई है।