फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य पंचोली को फोन पर मिली धमकी, यहां से आया कॉल

Sun, 22 Oct 2017 08:50 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
आदित्य पंचोली
विज्ञापन
अभिनेता आदित्य पंचोली को धमकी भरे कॉल आए हैं। जिसके बाद उन्होंने वर्सोवा पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


दरअसल फोन पर अज्ञात शख्स धमकी भरे वसूली के कॉल और मैसेज कर रहा है। आरोप है कि फोन कॉल करने वाला 25 लाख रुपये मांग रहा है। बताया जा रहा है कि मुंबई और यूपी के तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से आदित्य पंचोली के पास कॉल आए। साथ ही मैसेज भी मिल रहे हैं। 
  #Mumbai Complaint was filed in Versova PS by Aditya Pancholi after he received extortion call from an unidentified person; investigation on — ANI (@ANI) October 21, 2017
विज्ञापन



आदित्य पंचोली ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद वर्सोवा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

आपको बता दें कि इससे पहले फिल्ममेकर महेश भट्ट को भी धमकी दी गई थी। उन्हें फोन कर बेटी आलिया और पत्नी को मारने की धमकी दी थी। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया था। ये आरोपी लखनऊ का रहने वाला संदीप साहू था। आरोपी ने महेश भट्ट से 50 लाख रुपये की मांग थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें